{"_id":"65bbfe98b72e12bc830a99c9","slug":"railway-workers-will-be-honored-every-month-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110863-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर माह सम्मानित किए जाएंगे रेल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर माह सम्मानित किए जाएंगे रेल कर्मी
Fri, 02 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड ने उठाया कदम
मिलेगा मैन ऑफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड प्रभावी कदम उठा रहा है। अब हर माह उत्कृष्ट कार्य करने व रेल सुरक्षा के प्रति दायित्व का निर्वहन करने वाले रेल कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सौम्या माथुर के नेतृत्व में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल कर्मियों को जागरूक करने के साथ ही पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रोहित कुमार ने नौ जुलाई को अप रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के एक बैगन में हैंगिग पार्ट देखकर बभनान स्टेशन पर इसकी सूचना देकर गाड़ी को रोकवाया दी। वहां से गाड़ी को संरक्षित करने के बाद आगे के लिए रवाना किया गया।
गैटमैन के संरक्षा पूर्ण ढंग से किए गए कार्य को देखते हुए उसे माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया गया था। इसी तरह गौर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन सुनील कुमार प्रजापति ने गाड़ी संख्या-05425 को पार करते समय इंजन बे बाद वाले कोच से धुंआ और ब्रेक बाइडिंग देखकर ट्रेन को गौर स्टेशन पर सूचित कर रोकवा दी। इस संरक्षा पूर्ण कार्य के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से गेटमैन सुनील कुमार प्रजापति को माह का सर्वोत्तम रेल कर्मी घोषित किया गया।