फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   railway station news

Basti News: 18 करोड़ से होगा स्टेशन का पुनर्विकास, पीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Sun, 06 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
railway station news
रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास का सांसद हरीश द्विवेदी ने ​शिलान्यास किया।
बस्ती। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में बस्ती भी शामिल है। 18 करोड़ की लागत से इस स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जााएगा। रविवार को स्टेशन परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वर्चुअल इस योजना का शिलान्यास किया तो उपस्थिति लोग उत्साह से भर गए।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर पीएम की मोहर लगते देख हर किसी को यकीन हो गया कि अब जल्द ही उनके जिले का स्टेशन विकसित हो जाएगा। प्रोजेक्टर के जरिये प्रधानमंत्री यहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सीधे जुड़े रहे। उन्होंने एक साथ बस्ती समेत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। लोगों में प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने की ललक देखी गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशन के दोनों तरफ से शहरों को जोड़ा जाएगा। इस योजना में यूपी के 55 स्टेशन शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर साढे़ चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। कहा कि वर्ष 2014 के पहले इतने बड़े पैमाने पर स्टेशनों का कायाकल्प कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
भाजपा सरकार की बदौलत बदल रहा बस्ती का स्वरूप : सांसद
शिलान्यास समारोह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से बस्ती में लगातार परिवर्तन देखने काे मिल रहा है। यह केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के बदौलत संभव हुआ है। कुछ ही दिनों बाद बस्ती रेलवे स्टेशन में आमूलचूल परिवर्तन दिखेगा। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना से बस्ती की पहचान की राष्ट्रीय फलक पर होने लगी है। लगभग एक हजार करोड़ रुपये तो जनपद की सड़कों पर खर्च हो चुके हैं। बस्ती के चारों तरफ रिंग रोड भी बनने जा रहा है। 10 अगस्त तक इसका टेंडर हो जाएगा।
-----------------
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। रेलवे सांस्कृतिक विभाग के कलाकार गजेंद्र सिंह ने गायन के माध्यम से प्रधानमंत्री का बखान कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा प्रोजेक्टर पर अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े संगीतबद्ध चलचित्र प्रसारित किए गए, जिसमें विकसित स्टेशनों का दृश्य संजाेया गया था। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सनराइज स्कूल के बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
--------------------
अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान रेलवे एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन विक्रम कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विनीत कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, अशोक पाठक, समीम अहमद, डीके मिश्र आदि मौजूद रहे।
-----------------
यह लोग भी रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई भी शिरकत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सुधाकर पांडेय, यशकांत सिंह, अभय पाल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अरविंद पाल, प्रत्यूष विक्रम सिंह, दिवाकर मिश्र, जगदीश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, प्रमोद पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, गजेंद्र सिंह, अनूप खरे, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि मौजूद रहे।

-------------
यह है प्रस्तावित कार्य
अमृत योजना के तहत कुल 11 कार्य प्रस्तावित है। स्टेशन के प्रवेश एवं निकासी द्वार का निर्माण, सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल, वैक्यूम डी वाटर्ड कंकरीट का प्रावधान, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, यात्री विश्रामालय और शौचालय का उच्चीकरण, स्टेशन फसाड के उच्चीकरण और मार्डन फर्नीचर की उपलब्धता, सिंग्नलिंग एवं दूरसंचार संबंधी कार्य, सूचना डिसप्ले बोर्ड, उन्नत डिजिटल घड़ी आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed