फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway employees honored for excellent service

Basti News: उत्कृष्ट सेवा के लिए रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Railway employees honored for excellent service
बस्ती। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आदित्य कुमार ने रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। रेल मंत्रालय की ओर से तीन फरवरी से नौ मार्च तक अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। जिसके कुशल संचालन के लिए कर्मचरियों को सम्मान मिला है।
विज्ञापन


अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए केंद्र सरकार व रेल मंत्री के दिशा-निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने देश के विभिन्न स्थान से आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया गया। भारी संख्या में आस्था स्पेशल ट्रेनों से सफर कर यात्रियों ने श्रीराम के दर्शन किए। ट्रेनों को निर्धारित समय से सफलतापूर्वक संचालन कराने के लिए कुछ रेल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रेल कर्मचारियों ने पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ट्रेनों का समय से संचालन कराया। इसके साथ ही गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित मनकापुर जंक्शन स्टेशन पर लगभग 160 आस्था स्पेशल ट्रेनों का मेंटेनेंस व रखरखाव कर सारी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराना रेल कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रहा। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आदित्य कुमार ने रेल यातायात निरीक्षक बस्ती अवनींद्र मणि त्रिपाठी,जीसी श्रीवास्तव गोंडा,लवकेश कुमार दुबे गोंडा लूप लाइन, पीके दुबे गोरखपुर, अभिषेक कुमार स्टेशन अधीक्षक मनकापुर, मुख्य गाड़ी नियंत्रक राजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम चौधरी व स्टेशन मास्टर गोंडा आनंद सिंह को रेल उत्कृष्ट सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने उत्कृष्ट सेवा से सम्मानित सभी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं रेल कर्मचारियों के बदौलत आस्था स्पेशल ट्रेनों का सफलतापूर्वक अपनी निर्धारित समय से संचालन हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जीएम और डीआरएम ने भी रेल कर्मियों की सराहना करते हुए प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed