फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid on pathology, sealed for not getting registration

Basti News: पैथोलॉजी पर छापा, पंजीकरण न मिलने पर सील

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raid on pathology, sealed for not getting registration
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सीएचसी सांऊघाट के पास संचालित एक पैथोलॉजी पर छापा मारा। इस दौरान पंजीयन न मिलने टीम ने पैथोलॉजी को सील कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि सीएमओ डॉ. आरएस दूबे के निर्देश पर छापा मारा गया था।
बताया कि चार दिन पहले आधा दर्जन लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध पैथालॉजी के संचालन की शिकायत की थी।
मौके पर टीम पहुंची तो सीएचसी साॅऊघाट के बगल सूरज पैथालॉजी संचालित होते पाई गई। मौके पर मिले व्यक्ति से पंजीकरण से संबंधित कागजात मांगे गए।
मगर, वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने पैथाेलॉजी को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। केस दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। इस दौरान आसपास के मेडिकल संबंधी दुकान एवं सेंटरों पर हड़कंप मच गया ओर दुकानें बंद गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed