{"_id":"68ca9dd13445c5da330877c7","slug":"python-found-in-babhanan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144061-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में निकला अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में निकला अजगर
Wed, 17 Sep 2025 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के राम जानकी नगर वार्ड में मंगलवार की रात करीब आठ फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर वार्ड में रात को ग्रामीण पहरा दे रहे थे। तभी अचानक एक घर के सामने अजगर दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्लास्टिक से ढक दिया और सुबह वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। वनरक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद