फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pspl protested

पीएसपीएल ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Wed, 06 Feb 2019 10:51 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
pspl protested
धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर शास्त्री चौक पर धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम केवल यादव ने की। प्रदेश महासचिव डॉ बाबूराम निषाद ने कहा कि  हिन्दू, मुसलमान एक दूसरे की जरूरत हैं, लेकिन भाजपा सांप्रदायिकता के आधार पर दिलों में नफरत पैदा कर रही है। कहा कि यह सरकार आम आदमी के हितों के प्रति संवेदनशील नहीं है। योगी सरकार वर्ग विशेष के तुष्टिकरण में लगी हुई है। कहा कि ऐसी सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कड़ा जवाब देगी।      
विज्ञापन

धरने को जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव, डॉ अजय पांडेय, एबादुल हक, कपिलदेव यादव, सुरेश यादव, विजय यादव, विपिन त्रिपाठी, भूपेन्द्र दूबे, सुभाष यादव, विपिन सिंह, सुखराम यादव आदि ने संबोधित किया। ज्ञापन में किसान आयोग का गठन कर उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने, पिछड़ों की जाति आधारित जन गणना कराकर उनके हक की लूट रोके जाने, महिलाओं पर अत्याचार रोकने सहित अन्य मांग की गई है।  
विज्ञापन

इस दौरान बाल गोविंद यादव, राजेश सिंह, दुर्गेश यादव, महेश पांडेय, शालू यादव, छाया उपाध्याय, बबिता श्रीवास्तव, देवनाथ यादव, अमित पांडेय, अजीत दूबे, भोलू अंसारी, विशाल गोंड़, सत्येन्द्र यादव, बृजेश दूबे, सावंरजीत यादव, सदावृक्ष तिवारी, पंकज सिंह, राम सागर यादव, राम सुभावन यादव, रामकेश यादव, संजय मिश्र, शिव कुमार यादव, अमरनाथ यादव, रामचन्दर यादव, राम सागर यादव, राम प्रकाश चौधरी, राजमणि निषाद, रामवृक्ष यादव, फौजदार, राजकुमार निषाद, राम गोपाल कसौधन, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed