फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest by Asha and angnbari

कार्य बहिष्कार कर आगनबाड़ी, आशा व रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
protest by Asha and angnbari
कार्य बहिष्कार कर आंगनबाड़ी, आशा व रसोइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- ब्लॉक मुख्यालयों पर मांगों के समर्थन में उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया आदि श्रमिकों के संयुक्त मंच के बैनर तले शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहीं। इस दौरान ब्लॉकों पर भी प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज उठाई गई।
योजना श्रमिकों के संयुक्त मंच के संयोजक केके श्रीवास्तव ने हड़ताल को सफल बताया और कहा कि विभिन्न विकास खंड कार्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर आंगनबाड़ी, आशा और रसोइयों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त मंच ने 27 सितंबर को प्रस्तावित संयुक्त किसान मजदूर मोर्चे के देशव्यापी बंद को भी समर्थन दिया है। एटक नेता अशर्फीलाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। सीटू नेता कामरेड केके तिवारी ने कहा कि योजना श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान दिए जाने के उच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन राज्य सरकार कर रही है। ऐसे में हड़ताल उचित है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के ध्रुवचंद, विशाला, राम निरख, आशा कर्मचारी यूनियन के राम अजोर यादव, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की रतन बाला, प्रमिला पाठक, यूपीएमएसआरए के सुनील श्रीवास्तव, किसान सभा के राम गढ़ी चौधरी, शेष मणि, खेत मजदूर यूनियन के सत्य राम सहित संतोष कुमार पांडेय और चंद्रिका सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर दिया धरना
भानपुर। आंगनबाड़ी संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सुनीता सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने नियमित मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस मौके पर सुमन मिश्रा, नीलम दुबे, कमलेश पांडेय, हेमलता जायसवाल, बिंदु देवी, मधु देवी, आभा शुक्ला, सीमा शुक्ला, अनीता वर्मा, सतरूपा देवी, सुशीला देवी, कौशल्या, सुनीला सहित आदि आगंनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed