फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest against auction of Walterganj Sugar Mill; memorandum submitted.

Basti News: वाल्टरगंज शुगर मिल नीलाम करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against auction of Walterganj Sugar Mill; memorandum submitted.
वाल्टरगंज। गोविंद नगर चीनी मिल लिमिटेड, वाल्टरगंज को काटकर नीलाम करने की प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को चीनी मिल से जुड़े किसानों, कर्मचारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विक्रांत सिंह और चंद्रेश प्रताप सिंह ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि चीनी मिल बस्ती जिले के विकास और रोजगार की रीढ़ है। इससे हजारों किसान और सैकड़ों कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। मिल बंद कर नीलाम किया गया तो हजारों किसानों की आय का स्रोत छिन जाएगा और पूरा क्षेत्र आर्थिक संकट में डूब जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मिल की नीलामी प्रक्रिया रोकने, बकाया देयक के भुगतान मिल प्रांगण में पड़े कबाड़, शीरा व ब्राउन शुगर से करने, शेष बकाया मिल के चलने के बाद देने का प्रावधान करने की मांग की गई। कहा कि यह चीनी मिल सत्र 2019-2020 व 2021-2022 में चलने के लिए ट्रायल कर खड़ी की गई थी। ऐसी तैयार मिल को कबाड़ घोषित कर नीलाम करना किसानों व कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सत्येंद्र बहादुर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रामणी राजभर, मनीष राजभर, मेवालाल, जसवंत सिंह, जयंत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed