फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession taken out, community meal at Amhat

Basti News: शोभायात्रा निकाली, अमहट पर सहभोज

Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out, community meal at Amhat
विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में मंगलवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शिविर कार्यालय सुलक्ष्मी टावर अस्पताल चौराहा से अमहट घाट तक शोभायात्रा निकाली गई। अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर समरसता भोज का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज की रक्षा, संकट में सहयोग और एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान महासंघ की तरफ से योगदान के लिए विशिष्ट जनों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य अलग-अलग धड़ों में बंटे हिंदू समाज को एकजुट करना है। विशिष्ट अतिथि करिश्मा हाड़ा , प्रदेश अध्यक्ष गो रक्षा प्रवीण दुबे, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति के साथ ही पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, अरविंद पाल, चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ आदि ने कार्यक्रम उद्देश्य पर पर प्रकाश डाला। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता के लिए प्रायः रचनात्मक आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेंअखंड प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ला, पूनम सिंह, संदीप कमलापुरी, अर्पण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed