{"_id":"68bb4cd3bd7a9adfb5068dd5","slug":"procession-of-muhammad-taken-out-on-the-occasion-of-eid-miladunnabi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143273-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी
Sat, 06 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर निकाला गया जुलूस
बस्ती। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस ईद-मीलादुन्नबी के तौर पर मनाया गया। शुक्रवार सुबह शहर में कई जुलूस निकाले गए। गांधीनगर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इसमें रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, अल्लाहू अकबर और या रसूलल्लाह की सदाएं गूंज रहीं थीं। जुलूस को जगह-जगह पर रोका जा रहा था, जहां पर नातिया कलाम व मनकबत पेश की जा रही थी। बुजुर्ग, नौजवान व बच्चे सभी जोश व उत्साह में नजर आ रहे थे।
गांधी नगर स्थित ईदगाह से जुलूस शुरू हुआ, जो गांधी नगर, रोडवेज तिराहा होते हुए दक्षिण दरवाजा पहुंचा। यहां पर अंजुमन मोईनुल इस्लाम पुरानी बस्ती के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। यहां से जुलूस पांडेय बाजार के लिए आगे बढ़ा। जुलूस के साथ इस्लाम परचम चल रहा था, जिसकी लोगों ने जियारत की। काफी संख्या में नौजवान जुलूस के आगे इस्लामी परचम हाथों में लेकर लहरा रहे थे। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाया गया था। रास्ते के अगल-बगल सब्ज रंग के परचम लहरा रहे थे। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह चाय व पानी का प्रबंध किया गया था। हुसैनी मिशन गांधी नगर की जानिब से सबील का प्रबंध किया गया था।
सल्टौआ संवाद के अनुसार, लक्ष्यमणपुर, देईपार, सल्टौआ, खरहरा, विशुनपुर, पचमहोनी, जगतापुर, हसनापुर, चौकवा, गौहनिया, सिहबरा, रूद्रपुर, छनवातिया, सिसवाबरूवार, आमा, जगतापुर आदि गांवों से जुलूस निकाला गया। गुड्डू, मुस्तफा, नदीम, सैफुर्ररहमान, रमजान, सदद्दाम, नसीमुद्दीन, जैफुल्लाह, नसीम, इसरार, आशमोहम्मद, मो. सलीम इबरार, साजिद मौजूद रहे। बनकटी संवाद के अनुसार, बनकटी, पंखोंबारी में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।हाफिज अतहर हुसैन शाही ने बताया कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी में सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मनाते हैं। गांधीनगर वार्ड बनकटी, पंखोवारी, खोरिया, बानपुर, नेवारी आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ मनाया। हफीज सिद्दकी, वसीम, शाह आलम, लाल हुशेन, याक़ूब, जालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुबौलिया संवाद के अनुसार, क्षेत्र में सुबह से मुस्लिम कस्बों में लोगों में उत्साह देखा गया। सिसौनी, खुशहालगंज, विशेषरगंज, गोकुलपुर, रानीपुर लाद, निदूरी, सेमरा, बसंतपुर, बैरागल में अकीदत के जुलूस निकाला गया। मौलाना मोहम्मद अकरम, कारी इस्तियाक अहमद, फरीद अहमद, कैस मोहम्मद, नबी अहमद, राजा खान, मोहम्मद स्वाले, मोहम्मद कादिर,नबी मोहम्मद, इकबाल अहमद,जियाऊल मुस्तफा, मोहम्मद अकरम, हैदर अली मौजूद रहे।
पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
रुधौली। रुधौली नगर पंचायत, हनुमानगंज, तिगोडिया, पैड़ा, पिपरपती खुर्द में ईद-ए-उन-नबी पर जुलूस निकाला गया। चेयरमैन धीरसेन निषाद को पगड़ी पहना कर जुलूस में स्वागत किया। जुलूस सुन्नत फैजाने हबीब मदरसा रोड से शुरू हुआ और रुद्रनगर वार्ड में गया। यहां एक अन्य जुलूस भी शामिल हुआ। मौलाना जौहर अली ने नेतृत्व किया। नबी ए रिलासत के नारे लगाए गए तथा जगह-जगह गुंबद ए खजरा की झांकियां देखने को मिली। हाजी शमीम, महफूज अली, इनामुल्लाह चौधरी, बरकत अली, अख्तर हुसैन, अरमान मलिक, उमर सुलेमानी, इशहाक अली इदरीसी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मुस्तैद रहे।
आकर्षण का केंद्र रहीं गुंबदे खिजरा की प्रतिकृतियां
कुदरहा। पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर जिभियांव खुर्द के मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वझहुल उलूम में जुलूस निकाला गया। प्रधानाचार्य मौलाना मेराज अहमद और जिभियांव कला के दारुल उलूम अहले सुन्नत बरकाते आले मुस्तफा से मौलाना बेलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजन हुआ। जुलूस में काबा शरीफ और गुंबदे खिजरा की प्रतिकृतियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं। कुदरहा बाजार में शादाब रजा के नेतृत्व में उनकी टीम ने इन जुलूसों का भव्य स्वागत किया। छरदही, गायघाट और कुसौरा से आए जुलूसों का भी कुदरहा बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। लालगंज के थाना अध्यक्ष संजय कुमार और कुदरहा के चौकी इंचार्ज महेश शर्मा मुस्तैद रहे।
जामा मस्जिद से जुलूस निकाला
बभनन। हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मकबरे की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मरवटिया मदरसे से सोसायटी रोड जामा मस्जिद और वहां से जुलूस रामलीला मैदान, गुड़ मंडी, सब्जी मंडी, विजय नगर चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मरवटिया बाजार के मदरसे पर अमन चैन की दुआ करते हुए खत्म किया गया। रमजान अली, सईद खान, शीबू अंसारी, सहाबुद्दीन राईन, मकसूद, सद्दाम, सेराज राईन, सिकंदर अली मौजूद रहे। एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी, प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी अजय नाथ कन्नौजिया, थानध्यक्ष पैकोलिया सुभाष मौर्य मुस्तैद रहे।
हर्रैया में मनाया गया पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन
हर्रैया। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद को झालर से सजाया गया। सुबह जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बा होते हुई बभनान चौराहे से पुनः जामा मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ। भदावल, अमारी, महूघाट,मटिहनिया में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश का जश्न मनाया। पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता खादिम हुसैन भदावल, सिकंदरपुर में आयोजित प्रोग्रामों में शामिल हुए और लोगों को मुबारकबाद दी। पूर्व प्रधान गौहर अली, रोशन अली, फैयाज अहमद, मुहम्मद शहजाद, मुहम्मद युनुस, मंजूर मौजूद रहे।
नगर, गोटवा में निकाला जुलूस
नगर। कोठवा, भरतपुर, गोटवा, एकसड़ा, टेमा, नगर पंचायत नगर बाजार, पोखरनी, पोखरा बाजार, पिपरा, गौतम, बक्सर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस सुबह से ही निकलना शुरू हो गया था। कुसौरा बाजार तक जुलूस गया। मस्जिदों और मदरसों में आयोजित सभाओं में हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। सदर अब्दुल कलाम, डॉ. हबीबुल्लाह अंसारी, खलीक अहमद, मास्टर जमील नियाज अहमद, मो. अहमद, हाफिज गुलाम, सरवर नूरानी, कमरुल हुदा, मोहम्मद नूरुल हुदा, वारिस अली, मोहम्मद आरिफ मोहम्मद, अरबाज, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आलम, मेराज आलम मौजूद रहे।
जलसे के बीच मनाया गया पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन
मानिकचंद। गंधरिया फैज के मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत अशरफुल उलूम, दारूल उलूम अलिमिया जमदाशाही, मझौंआमीर, गंधरिया फैज, परसालालशाही, तेलियाडिह, तरेता, रसूलपुर, सिहारी, अमौली, पड़िया खास, पैंड़ा खरहरा, भादी खुर्द, सैथवलिया, विछियागंज, सिसवारी, पुरैना, मझौंआ खजुरी, केउवा जप्ती, बसडीला, पकरी चौबे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। गंधरिया फैज के अमजद अली खान ने बताया कि ये पर्व पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन रूप में मनाया जाता है। सिसवारी के सफात मोहम्मद खान, गंधरिया फैज के तफसीर अहमद, मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसेन, मौलाना मोहम्मद फारूक निजामी ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर प्रकाश डाला। मौलाना मोहम्मद फारूक निजामी ने चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार, एसआई अजय कुमार पांडेय, लालबहादुर सिंह, अब्दुल सलाम खान, सैय्यद टीपू सुल्तान, उमेश, विद्यासागर यादव मौजूद रहे।
नबी के बताए रास्ते पर चलने की अपील
बहादुरपुर/कलवारी। ईद ए मिलादुन्नबी पर रजा ए मुस्तफा एजूकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजिए मजलिस में मौलाना मुफ्ती अख्तर हुसैन ने आये हुए लोगो से नबी के बताये हुए रास्ते पर चलने की अपील किया। मजलिस को मोहम्मद फारूख अलीमी, मोहम्मद सईद नूरानी, मोहम्मद हसन, अब्दुल हफीज ने भी संबोधित किया। सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक दुधराम, विधायक महेंद्र नाथ यादव, मोहम्मद शमीम खान, मौलाना इजहारूल हक, मौलाना मोहम्मद इरफान रजा मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद इजहारुल हक अंसारी ने किया।