{"_id":"5ac7b3064f1c1bec618b5e0b","slug":"private-schools-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में तालाबंद कर जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में तालाबंद कर जताएंगे विरोध
basti
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते निजी स्कूलों के प्रबंधक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदेश सरकार की नीतियां अनुचित हैं। इन स्कूलों में सुविधाएं बंद करना न्यायोचित नहीं है। ऐसे में नेशनल इंडिपेंडेट स्कूल एलाइंस के आह्वान पर एसोसिएशन आफ इंडिपेंडेंट स्कूल बंद का समर्थन करेगा। शनिवार को जिले के सभी निजी स्कूलों को बंद रख कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ल और मैनेजर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अनूप खरे ने जानकारी दी। शुक्रवार को उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी सभागार में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की नीतियां निजी स्कूलों के खिलाफ हैं। सरकारी विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाना तो ठीक है, मगर निजी स्कूलों की सुविधाएं बंद नहीं करनी चाहिए। अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस नीति के विरोध में दिल्ली में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे।