{"_id":"69dfec8129e2bcdfc7069d82","slug":"private-hospital-sealed-notice-issued-to-operatorstaff-nurse-also-transferred-basti-news-c-207-1-bst1005-156907-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी अस्पताल सील, संचालक को नाेटिस...स्टाफ नर्स का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी अस्पताल सील, संचालक को नाेटिस...स्टाफ नर्स का भी तबादला
विज्ञापन
कुदरहा सीएचसी स्थित संचालित नर्सिंग होम को सील करवाते डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के कुदरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स ने सात माह की गर्भवती का जबरन प्रसव कराने के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग होने के मामले में सीएमओ ने कार्रवाई की है।
प्रथम दृष्टया स्टाफ नर्स को दोषी मानते हुए सीएमओ ने उसका स्थानांतरण कर दिया है। वहीं, प्रसूता की हालत गंभीर होने पर जिस नर्सिंग होम में उसे भेजा गया था अब उस मैक्स हॉस्पिटल को सील कर संचालक को नोटिस दिया गया है। कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी प्रेमा देवी सात माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर पति नीरज कुमार उसे लेकर सीएचसी कुदरहा बनहरा पहुंचे थे। आरोप है कि गर्भवती को महिला स्टाफ ने तुरंत दर्द का इंजेक्शन दे दिया था।
सात माह की गर्भवती को रेफर करने के बजाय जबरन नॉर्मल प्रसव कराने का प्रयास किया और डिलीवरी के दौरान स्टाफ नर्स ने नवजात के धड़ को इतनी तेज खींचा कि उसका सिर अलग हो गया। धड़ बाहर निकल गया और सिर गर्भाशय में ही फंसा रहा, इससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। हालत गंभीर बताते हुए उसे बगल के ही मैक्स अस्पताल में भेज दिया। वहां से चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज बस्ती रेफर कर दिया था, वहां ऑपरेशन कर गर्भाशय से सिर निकाला गया।
विज्ञापन
मामला शासन तक पहुंचा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ट्वीट पर हड़कंप मच गया और लखनऊ से जांच टीम बस्ती पहुंच गई थी। जांच कर टीम लखनऊ गई। जांच में पाया गया था कि नर्सिंग होम में खामियां मिली थीं। डॉक्टर नहीं थे। इस पर सील के लिए निर्देश दिए गए थे।
बुधवार को सीएमओ डॉ. राजीव निगम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह, एमओआईसी कुदरहा अश्वनी यादव के साथ मय टीम पहुंचे। नर्सिंग होम को सील कर दिया। इसमें ओपीडी, आईपीडी और ओटी संचालित हो रही थी।
आरोप है कि पंजीकृत डॉक्टर मौके पर नहीं थे। पर्सन इंचार्ज भी नहीं थे। संचालक का बयान भी गलत साबित हुआ। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक से जवाब मांगा जाएगा।
स्टाफ नर्स को टीबी अस्पताल में किया संबद्ध : सीएचसी कुदरहा में तैनात संविदा स्टाफ नर्स कुसुम सिंह को तत्कालीक तौर पर सीएमओ ने टीबी अस्पताल बस्ती में स्थानांतरित करते हुए संबद्ध कर दिया है। सीएमओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में स्टाफ नर्स की लापरवाही दिखी है। फिलहाल, अभी शासन स्तर पर जांच चल रही है।
रिपोर्ट आने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी, तब तक के लिए उसका स्थानांतरण सीएचसी कुदरहा से टीबी अस्पताल कर दिया गया है।