फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private guard dies after being hit by gas vehicle

Basti News: प्राइवेट गार्ड की गैस वाहन की चपेट में आकर मौत

Wed, 30 Oct 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Private guard dies after being hit by gas vehicle
कैली हॉस्पिटल गेट के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज चिकित्सा इकाई कैली हाॅस्पिटल के गेट के सामने बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे गैस लदे पिकअप की चपेट में आकर प्राइवेट गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा क्षेत्र के सुकालीपुरवा निवासी 30 वर्षीय रजनीश दुबे शहर के एक होटल में गार्ड थे। रोज की तरह सुबह अपनी स्कूटी से होटल पर ड्यूटी करने जा रहे थे। कैली हॉस्पिटल के गेट नंबर एक के सामने गैस सिलिंडर लेकर जा रही पिकअप ओवरटेक करते समय साइड लगने से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल होने की वजह से रजनीश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गार्ड के परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल का कहना है कि पिकअप की खोजबीन की जा रही है। जल्द की उसके चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed