फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pressure to buy sim card

Basti News: सिम कार्ड खरीदने का दबाव बनाने पर भड़के शिक्षक

Tue, 05 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
pressure to buy sim card
शिक्षकों ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बीआरसी रामनगर पर बैठक हुई। इसके बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीईओ को दिया।
भानपुर संवाद के अनुसार, ब्लाॅक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपस्थिति के लिए टैबलेट दिया गया है। मगर, इसे चलाने के लिए सिमकार्ड नहीं दिया गया है। विभाग शिक्षकों पर अपनी आईडी पर सिम कार्ड खरीदने का दबाव बना रहा है। इससे शिक्षक खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मौके पर मजहर अब्बास, राजपति, मनौव्वर हुसैन, विजय कुमार, दिलीप द्विवेदी, जीतेंद्र कुमार, दिलीप यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी पर बैठक के बाद शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, दिनेश कुमार, अनिल ठाकरे, रमेश कुमार वर्मा, घनश्याम पांडेय, ललन चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी पर बैठक के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को बीईओ को ज्ञापन दिया। मौके पर नीरज सिंह, अंगद सिंह,संतोष पांडेय, शिवरतन, कमालुद्दीन, राम स्वरूप, अब्दुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed