फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prepare real time Khatauni, expressed displeasure over shortcomings

Basti News: रियल टाइम खतौनी करें तैयार, खामियों पर जताई नाराजगी

Thu, 22 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prepare real time Khatauni, expressed displeasure over shortcomings
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते राजस्व परिषद के अध्यक्ष  हेमन्त राव ।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कार्यालयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

कार्यालयों में फाइल एवं अभिलेख किए गए व्यवस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजस्व परिषद के अध्यक्ष आईएएस हेमंत राव बुधवार को बस्ती पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हर्रैया तहसील कार्यालय का मुआयना किया। इसके बाद मुख्यालय पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भू-लेख अनुभाग तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि आवेदन प्राप्ति तथा कार्रवाई के लिए संबंधित कार्यालय को भेजे जाने की तिथि भी रजिस्टर में अंकित की जाए। मुख्यमंत्री दुर्घटना कृषक बीमा योजना के दावों के निस्तारण में समयसीमा का ध्यान रखा जाए। प्राप्त प्रकरण में निर्णय लेने के लिए प्रत्येक माह की 20 तारीख को बैठक अवश्य कराई जाए। अंश निर्धारण कर रियल टाइम खतौनी जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संयुक्त कार्यालय में न्याय सहायक से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संबंध में जानकारी ली। राजस्व सहायक से अधिकारियों के सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, वार्षिक कैरेक्टर रोल के बारे में जवाब सवाल कर उसे अपडेट रखने के निर्देश दिए। शस्त्र पटल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र प्राप्त करने, उसे जांच के लिए संबंधित थाने को भेजना तथा रिपोर्ट प्राप्त होने पर रजिस्टर में दर्ज करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सभी रजिस्टर में गोसवारा बनाने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, चरित्र प्रमाणपत्र जारी करने तथा विविध पत्रावलियों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद राजस्व परिषद के अध्यक्ष अभिलेखागार पहुंचे। उन्होंने नकल के लिए 16 फरवरी को प्राप्त आवेदन पत्र की जानकारी मांगी। बताया गया कि कुल 124 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें से 88 का नकल उसी दिन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-लेख अधिष्ठान के निरीक्षण के समय निर्देशित किया कि सभी प्रपत्रों को कंप्यूटराइज्ड किया जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावली के अवलोकन के दौरान उन्होंने पाया कि 230 में से 162 प्रकरणों में भुगतान कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंबल खरीद तथा प्राकृतिक आपदा में दी गई आर्थिक सहायता की जानकारी ली। बताया गया जैम पोर्टल से 8790 कंबल खरीद कर वितरित किए गए हैं। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीएम अंद्रा वामसी, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेटट शाहिद अहमद, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, विनोद पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
...
दिनभर हलकान रहे प्रशासनिक अफसर
राजस्व परिषद के अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारी दिन भर हलकान रहे। राजस्व परिषद से जुड़े सभी कार्यालयों में सजगता दिखी। सफाई कार्य के साथ पटलवार अभिलेख व्यवस्थित किए गए थे। सभी कर्मचारी अपने पटल पर पूरे दिन मुस्तैद दिखे। वहीं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी दिन भर दौड़भाग करते रहे। सदर तहसील, कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में सतर्कता के साथ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सर्किट हाउस में राजस्व परिषद के अध्यक्ष की ठहरने की भी व्यवस्था की गई थी।

------------------
हर्रैया में नाराज हुए चेयरमैन
हर्रैया। राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव ने बुधवार को हर्रैया तहसील के निरीक्षण के दौरान कई बार नाराज हुए। मुकदमों में आदेश की नकल जारी करने में विलंब पाए जाने पर नकल नवीश को फटकार भी लगाई। फीडिंग कक्ष में आरसीसीएमएस पोर्टल पर हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।अंश निर्धारण व रियल टाइम खतौनी तैयार करने निर्देश दिए। हर्रैया पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, डीएम अंद्रा वामसी ने बुकें देकर स्वागत किया। मुकदमों का नकल जारी होने में विलंब को गंभीर प्रकरण बताते हुए उन्होंने डीएम से सख्ती बरतने को कहा। परवाना आदेश के बाद अंकन किए जाने की भी जानकारी ली। कहा कि अमल दरामद का आदेश होने के बाद फीडिंग कार्य में विलंब न किया जाए। काश्तकारों को 15 रुपये में खतौनी जारी की जाए। खतौनी निर्गत करने में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। खतौनी काउंटर 1 एवं 2 की खिड़कियों को सहीं कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed