{"_id":"6824e1999f289e9a480ef093","slug":"preparations-were-going-on-for-the-door-worshipthe-first-wife-arrived-with-the-police-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136558-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: द्वारपूजा की चल रही थी तैयारी....पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: द्वारपूजा की चल रही थी तैयारी....पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी
Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कलवारी/कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र एक गांव में पहुंची बरात में दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर जा धमकी। इसके बाद शादी का समारोह रोककर पंचायत शुरू हो गई। पता चला कि दूल्हे की एक शादी 13 वर्ष पहले हुई थी और आठ वर्ष का उसका बेटा भी है।
पहली पत्नी से न्यायालय में केस भी चलने की बात सामने आई तो पुलिस भी पहली पत्नी के सुर में सुर मिलाने लगी। घटनाक्रम से हैरान लड़की के परिवार के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। बुधवार को दोपहर कलवारी थाने पर लड़की पक्ष को शादी की तैयारी में किये खर्च की भरपाई करने की बात पर सुलह हुई।
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की कलवारी क्षेत्र की लड़की से शादी तय हुई। युवक की पहले भी शादी हो चुकी थी मगर पत्नी से संबंध खत्म हो चुका है। आठ वर्ष का एक बेटा भी है जो पिता के साथ रहता है। लड़की के परिवार के लोगों को शादी और बेटा होने की बात तो मालूम थी, मगर यह नहीं पता था कि न्यायालय में मामला चल रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को रात बरात आ गई।
विज्ञापन
उधर, पहली पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह गायघाट चौकी व थाने पर जा पहुंची। उसने बताया कि पति से पारिवारिक वाद न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में शादी को तत्काल रुकवाया जाए। हरकत में आई पुलिस गांव में जा पहुंची। शादी रुकवाने के बात को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
पूरा गांव जुट गया। वधू पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। हालात बिगड़ता देख थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को लेकर पुलिस टीम थाने पर लेकर चली आई। यहां वधू पक्ष को शादी में खर्च का 75 हजार रुपया देने के बाद मामला शांत हुआ।क