फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Holi... additional buses will run for metropolitan cities

Basti News: होली की तैयारी...महानगरों के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 16 Feb 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Holi... additional buses will run for metropolitan cities
बस्ती। होली पर घर आने-जाने में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने महानगरों के लिए अतिरिक्त बसें दौड़ाएंगी। दिल्ली, मेरठ, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर स्पेशल बसें चलेंगी। इससे परदेसियों को घर पहुंचने में कठिनाई नहीं होगी। इसके अलावा स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

बस्ती रोडवेज डिपो के बेड़े में निगम की कुल 103 और 34 अनुबंधित बसें संचलित हैं। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन किया जाता है। चार मार्च को हाेली है, ऐसे में करीब एक सप्ताह पहले से लोग अपने घरों की ओर रुख करने लगेंगे। ऐसे में हर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी को देखते हुए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली रूट पर करीब 30 बसाें के बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बस स्टेशन पर शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था होगी और उनकी छुट्टी पर भी रोक रहेगी। एक मार्च से लगातार बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक बनाए गए प्लान के हिसाब से ही चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी बसें सवारियां लेकर बस स्टेशन पर आएंगी, उन्हें तत्काल दूसरे मार्ग पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed