{"_id":"691b71fab08479387e0379ca","slug":"preparations-continued-till-half-an-hour-beforepotholes-were-filled-basti-news-c-207-1-bst1001-147856-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधे घंटे पहले तक होती रहीं तैयारियां...भरे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधे घंटे पहले तक होती रहीं तैयारियां...भरे गए गड्ढे
Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण दरवाजा के पास फुटपाथ पर मिट्टी पाटकर गड्ढा भर रहा मजदूर।
बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ की हनक ऐसी कि प्रशासन हर मोर्चे पर अलर्ट रहा। कहीं जरा सी चूक न हो जाए, इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर अधिकारी मुस्तैद रहे।
एक दिन पहले रविवार को जैसे ही उनके आगमन का कार्यक्रम यहां पहुंचा, प्रशासनिक मशीनरी तैयारी में जुट गई। सोमवार को उनके आगमन के आधे घंटे पहले तक सड़क को दुरुस्त करने से लेकर फुटपाथ आदि की सफाई का कार्य चलते हुए देखा गया।
सीएम का उड़न खटोला श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के मैदान में उतरना निश्चित हुआ है। उन्हें यहां से सड़क मार्ग से डेढ़ किमी दूर अस्पताल चौराहा के निकट स्थित बाबा नंदानाथ के मंदिर पहुंचना था। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज से दक्षिण दरवाजा और दक्षिण दरवाजा तक अस्पताल चौराहे की सड़क को रातोंरात चमकाया जाने लगा।
मरम्मत के अभाव में यह मार्ग काफी दिनों से क्षतिग्रस्त था। बजट का अभाव बताकर नगर पालिका मरम्मत कार्य नहीं करा सकी। लेकिन, सीएम का कार्यक्रम तय होते ही अचानक निर्माण टीम रात में ही सड़क पर उतर गई। सड़क के दोनों लेन के गड्ढों को तारकोल युक्त गिट्टी से भरा जाने लगा। जगह-जगह पैबंद लगाकर गड्ढे ढक दिए गए। ताकि सीएम के काफिले में क्षतिग्रस्त सड़क व्यवधान न बन सकें। सुबह पांच बजे से ही सीएम रूट की विधिवत सफाई के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की टीम जगह-जगह तैनात कर दी गई। सड़क पर धूल के गुबार न उड़े इसके लिए टैंक से पानी के बौछार किए गए।
विज्ञापन
सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर पर झाड़ू लगाकर चमकाया गया। नगर पालिका के कूड़ा वाहन और जेसीबी जगह- जगह सफाई कार्य में लगी रही। यहां तक कि सड़क के किनारे बजबजाती नालियों की सफाई कराई गई। सीएम के आगमन के आधे घंटे पहले तक यह कार्य होते देखा गया।