फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prayagraj win in kho kho tournament

खो-खो चैंपियनशिप में प्रयागराज ने श्रावस्ती को छह अंकों से किया पराजित

Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
prayagraj win in kho kho tournament
स्टेडियम में चल रहे खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते ई वीरेंद्र मिश्रा। - फोटो : BASTI
खो-खो चैंपियनशिप में प्रयागराज ने श्रावस्ती को छह अंकों से किया पराजित
विज्ञापन

- प्रयागराज ने एटा को 21 अंक व एक पारी से हराया
- वीरेंद्र ने खिलाड़ियों को वितरित किया खेल किट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्टेडियम में चल रही खो-खो खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह की पाली में वरिष्ठ भाजपाई ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल दिल, दिमाग और शरीर को ठीक रखता है। उन्होंने टीमों को खेल किट वितरित किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज ने श्रावस्ती को छह अंक, गोंडा ने वाराणसी को एक और बहराइच ने गाजीपुर को तीन अंक से हराया।

बलिया ने बस्ती को पांच, प्रयागराज ने बहराइच को दो और लखनऊ को एक अंक से पराजित किया। वाराणसी ने बस्ती को एक व गाजीपुर ने श्रावस्ती को एक अंक से हराया। बृहस्पतिवार रात्रि में सब जूनियर बालक वर्ग के 24 मैच खेले गए। जिसमें प्रयागराज ने एटा को 21 अंक और एक पारी से पराजित किया। देवरिया ने अमेठी को 14 व बलिया ने कासगंज को 17 अंक से हराया। गाजीपुर ने बहराइच को आठ, बस्ती ने आगरा को 12, कुशीनगर ने अयोध्या को सात अंकों से पराजित किया। बिजनौर ने अंबेडकरनगर को सात, अयोध्या ने लखनऊ को तीन, कासगंज नेप्रतापगढ़ को एक अंक से हराया। कौशांबी ने श्रावस्ती को सात अंक और एक पारी से पराजित किया। मौके पर खो-खो संघ जिला सचिव राम सिंह, कन्वेनर मुकुल कुमार, जयराम वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, विनोद कुमार त्रिपाठी, अखिल कुमार यादव, सुभाष, चंद्रेश सिंह, युवराज सिंह, अविनाश, राजेश कुमार वर्मा, विनोद कुमार पटेल, जगेसर सैनी, उमेश यादव अमरजीत यादव, रामबहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed