फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pragnent women dead body found

रेलवे ट्रैक पर मिला गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव

Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pragnent women dead body found
रेलवे ट्रैक पर मिला गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब गेट संख्या 212 सी केसरई गांव के निकट सोमवार सुबह एक अज्ञात गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने गौर पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के गांव वालों को बुलाया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई। रेलवे ट्रैक पर मिले गर्भवती महिला के शव को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि जिस महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसके पेट में लगभग छह से सात माह का बच्चा भी था। आखिर महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया। कहीं महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर तो नहीं फेंक दिया गया। दबी जुबान से लोग चर्चा कर रहे हैं। गर्भवती महिला का शव कई टुकड़ों में रेल की पटरियों के बीच में मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है और न ही उसकी उम्र का भी अंदाजा लगाया जा सका।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि पहचान कराने के लिए आसपास के गांव वालों को बुलाया गया। मगर शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला लग रहा है। फिर भी पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed