{"_id":"6a5d23e531ffa9790e07924d","slug":"power-supply-to-200-villages-in-the-kaptanganj-area-remained-disrupted-for-six-hours-basti-news-c-207-1-bst1006-162675-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह घंटे गुल रही कप्तानगंज क्षेत्र 200 गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह घंटे गुल रही कप्तानगंज क्षेत्र 200 गांव की बिजली
विज्ञापन
कप्तानगंज। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी कप्तानगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर तैनात बिजली कर्मचारियों की मनमानी के चलते रविवार की सुबह से छह घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से किसान व्यवसायी और अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से तकरीबन दो सौ गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार की सुबह आठ बजे हरैया से 33 हजार वोल्ट की सप्लाई ब्रेक डाउन हो गई। जिससे दो सौ गांवों की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी उपकेंद्र के कर्मचारियों को दिया लेकिन किसी भी बिजली कर्मी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई।
क्षेत्र के बीरेन्द्र ओझा, विजय पांडेय, कैप्टन दिनेश सिंह ने बताया कि एक माह से कप्तानगंज क्षेत्र बिजली व्यवस्था बदहाल है। बिजली आने जाने का कोई समय नही रह गया है। बिजली की आंख मिचौली के चलते हर कोई परेशान हैं। बिजली निगम के जेई राजितराम ने बताया कि हर्रैया से जितनी बिजली मिलती है उतनी उपभोक्ताओं को दी जाती है।