{"_id":"586fd5ea4f1c1b3d08158c9e","slug":"power-stalled-contract-workers-went-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठप कर संविदा कर्मी हड़ताल पर गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठप कर संविदा कर्मी हड़ताल पर गए
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रूधौली मे बिजली ठप कर आंदोलन पर उतरे संविदा कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले नौ माह से बगैर मानदेय कार्य कर रहे संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को आपूर्ति ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि न तो एग्रीमेंट रिन्यूवल किया गया और न ही मानदेय भुगतान किया गया। लेकिन इस दौरान लगातार कार्य लिया जाता रहा है।
संविदा कर्मियों ने तहसील मुख्यालय सहित रुधौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। रुधौली विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मी उमाशंकर, सुशील चौधरी, नरसिंह, बुद्ध प्रकाश विक्रम, राम मिलन, श्याम बली, अभिमन्यु गौड़, दिलीप और संजय ने बताया कि पिछले नौ महीनों से हम सभी बिना किसी एग्रीमेंट के काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी कर्मी के साथ कोई दुर्घटना हो जाने पर जिम्मेदार कौन होगा। यहां तक पिछले नौ महीने से मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। उक्त समस्याओं के संबंध में कई बार स्थानीय से लेकर शीर्ष स्तर के अधिकारियों से बात की गई लेकिन जिम्मेदार टालमटोल ही कर रहे हैं। 22 दिसंबर को अधिशासी अभियंता विनोद कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होने पर 27 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की सूचना दी गई थी। 27 को हड़ताल पर बैठने के बाद एक्सईएन वीके. मिश्रा ने तीन जनवरी तक समस्या दूर कराने व बकाया मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया।
इस बाबत चीफ इंजीनियर सीपी गुप्ता ने मामले को दिखवाने की बात कहकर फोन काट दिया। जबकि तहसील मुख्यालय सहित रुधौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन सौ गांवों की शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही।