फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Potholes created due to lack of repairs at Gaur Overbridge are inviting accidents.

Basti News: गौर ओवरब्रिज की मरम्मत न होने से बने गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Potholes created due to lack of repairs at Gaur Overbridge are inviting accidents.
गौर ओवरब्रिज की टूटी सड़क संवाद - फोटो : सांकेतिक
गौर। गौर बाजार के पूरब स्थित चकचई ओवरब्रिज की लंबे समय से मरम्मत न होने से सड़क की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और दोनों छोर पर घास-फूस उग आई है। सड़क के किनारे मिट्टी और बालू जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खराब सड़क और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले बने इस ओवरब्रिज से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चों के अलावा बाजार के व्यापारी, किसान और आसपास के गांवों के लोग इसी रास्ते से बभनान, गोंडा, पैकोलिया-शिवाघाट, भानपुर, हर्रैया और बस्ती मुख्यालय की ओर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण ओवरब्रिज की सड़क कई जगह से टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दोनों ओर किनारों पर मिट्टी और बालू जमा है। पुल के दोनों छोर पर घास-फूस भी उग आई है, जिसकी कटाई और सफाई नहीं कराई जा रही है। वहीं, लंबे समय से रंगाई-पुताई न होने से ओवरब्रिज बदहाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसरई गांव के लालजी मिश्र और गौर बाजार के अजय व किशन कसौधन ने लोक निर्माण विभाग से ओवरब्रिज की सफाई कराने के साथ गड्ढों की मरम्मत, चूना-पेंट और रंगाई-पुताई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
कोट
गौर ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही रंगाई-पुताई के साथ मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

-धनंजय पांडेय, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed