फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   polio drop given

1522 बूथों पर पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

Mon, 30 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
polio drop given
पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियों की खुराक देतीं स्वास्‍थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पोलियो बूथ पर रविवार को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रामचंद्र ने बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का उद्घाटन किया।  
विज्ञापन


अभियान में पांच वर्ष तक के तीन लाख 69 हजार 618 बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाना है। इसके लिए 1522 पोलियो बूथों की स्थापना की गई है। करीब दो लाख पांच हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। अभियान की सफलता के लिए 54 चिकित्साधिकारी और 279 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। डॉ. रामचंद्र ने कहा कि अभियान की संवेदनशीलता को समझते हुए यह प्रयास किया जाना चाहिए कि बूथ दिवस पर ही अधिकाधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिला दी जाए।
विज्ञापन


कतिपय कारणों से बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाए जाने से वंचित रह गए बच्चों को डोर-टू-डोर भ्रमण करने वाली टीमों से ड्राप पिलवाया जाए। सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि 741 टीमें डोर-टू-डोर 403116 घरों में जाकर खुराक पिलाएंगी। इसकी निगरानी के लिए 279 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सेक्टर पर्यवेक्षक रूप में 54 चिकित्साधिकारियों की तैनाती की गई है। पल्स पोलियो अभियान वीओपीवी वैक्सीन प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके पांच लाख 30 हजार डोज वैक्सीन उपयोग में है। महिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो उद्घाटन के अवसर पर डॉ. फकरेयार हुसेन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आई खान, डॉ. राकेश मणि, डॉ. आलोक राय, डॉ. गणेश यादव के साथ एडीआईओ एलके पांडेय, श्रीमती प्रसन्ना पांडेय, शोभा त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी डॉ. विजय प्रभाकर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed