{"_id":"60f068518ebc3e056635d649","slug":"police-will-go-to-bihar-to-find-the-root-of-the-weapons-basti-news-gkp4019793157","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों की ‘जड़’ तलाशने बिहार जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों की ‘जड़’ तलाशने बिहार जाएगी पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में हो रही भारी मात्रा में अवैध असलहों की तस्करी की कड़ी तोड़ने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए उन सभी जगहों पर दबिश दी जाएगी, जहां से अवैध असलहों का स्रोत पता चला है। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के मुंगेर का नाम चर्चा में है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस अवैध असलहों की आमद की चेन तोड़ेगी। इसके लिए दूसरे जनपद और प्रांत भी टीमें भेजी जाएगी। ऑपरेशन तमंचा के तहत स्वाट टीम और हर्रैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार तड़के अंतरजनपदीय असलहा तस्करों से हर्रैया थाने के विशेषरगंज-हरैया मार्ग पर बेलाडे शुक्ल गांव के पास मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान छह तस्कर पकड़े गए थे।
उनकी निशानदेही पर 12, 32 और 315 बोर के 11 तमंचे तथा 10 कारतूस के अलाव कई खोखे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों में अखिलेश शर्मा निवासी महदेवा थाना पैकोलिया, राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी निवासी नथउपुर थाना हरैया, राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह निवासी भैरोपुर थाना पैकौलिया, राजू पाठक निवासी सकरदहा टोला मटिहनिया थाना हरैया, विनय भाष्कर सिंह निवासी एकडंगी थाना हरैया व विशाल सिंह निवासी मुरादीपुर थाना हरैया शामिल थे।
विज्ञापन
तस्करों के गिरोह का सरगना विशाल सिंह और राजन तिवारी उर्फ राजनाथ बताया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सभी का एक संगठित गिरोह हैं, जो बिहार से पांच सौ से लेकर 10 हजार रुपये तक में अवैध असलहे लाकर आसपास के जनपदों में लोगों को दो हजार से 40 हजार तक में बेचते हैं।