फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police searching for boy missing for three days

Basti News: तीन दिन से लापता बालक की तलाश में पुलिस

Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police searching for boy missing for three days
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के दशकोलवा पेट्रोलपंप के पास स्थित एक चाय की दुकान पर काम करने वाले बालक की हत्या की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। यह सूचना उसी दुकान के सामने निर्माणाधीन रिंग रोड की पायलिंग में काम करने वाले कासगंज जिले के मजदूर ने दी थी। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने एसएचओ संजय कुमार के साथ शनिवार देर शाम पायलिंग के गड्ढे के आसपास खोनबीन की। बाद में पता चला कि गलत सूचना दी गई है। हालांकि पुलिस लापता किशोर शिवा से अब तक संपर्क नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक होटल पर काम करने वाला 14 वर्षीय शिवा तीन सितंबर को अचानक गायब हो गया। उसी दिन रिंगरोड की पायलिंग में काम करने वाला शिवा का रिश्तेदार भी कहीं चला गया। शनिवार को उसने थाने में फोन करने बताया कि शिवा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो वह अपनी बात से पलट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed