{"_id":"645d4c803ca78479990a2845","slug":"police-raided-on-the-information-of-aadhaar-card-editing-basti-news-c-7-1-161405-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधार कार्ड एडिटिंग की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधार कार्ड एडिटिंग की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
Fri, 12 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के पंडुलरोड पर ऑनलाइन सेंटर पर पुलिस की छापेमारी।
महराजगंज। आधार कार्ड में नाम बदलने की शिकायत पर कप्तानगंज पुलिस ने चौराहे पर स्थित एक ऑन लाइन सेंटर पर छापा मारा। वहां से सेंटर संचालक को हिरासत में लेते हुए उसके दो लैपटॉप कब्जे में ले लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला एक युवक कस्बे के पंडूल रोड पर कई सालों से संदेश इन्फार्मेशन एवं ऑनलाइन सेंटर चलाता है। पुलिस के मुताबिक, वह नगर पंचायत चुनाव में बाहरी वोटरों के नाम बढ़ाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करता था। एक सप्ताह पहले उसकी दुकान पर काफी भीड़ चल रही थी। पुलिस को नगर पंचायत चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे किसी ने पुलिस को फोन के जरिये सूचना दी कि वहां फर्जी आधार कार्ड बनाया जा रहा है। एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय और एसडीएम न्यायिक मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके ऑनलाइन सेंटर से दो लैपटॉप और कई अभिलेख कब्जे में ले लिया। संचालक को हिरासत में लेकर थाने पर ले गई। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
-- -
कई गांवों में फर्जी आधारकार्ड से बढ़े वोटर
- लोगों का कहना है कि बीएलओ और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की साठगांठ से वोटर लिस्ट में जमकर जालसाजी हुई। हर वार्डों में यह खेल हुआ। जानकारी के बाद भी प्रशासनिक अमला मामले को संज्ञान में नहीं लिया। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड,लोहिया नगर,पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड सहित कई वार्डों की मतदाता सूची में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि मामले जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।