{"_id":"63fb48b9637e4afb170a3d64","slug":"police-opointment-basti-news-c-7-1-67736-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडल पुलिस को मिले 156 उप निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडल पुलिस को मिले 156 उप निरीक्षक
विज्ञापन
नव नियुक्त उप निरीक्षकों को पुलिस लाइंस में नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर क्षमता बढ़ाते रहने की दी सीख
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बस्ती के राज कन्नौजिया को सौंपा पत्र
- आईजी रेंज व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उपनिरीक्षक पद के लिए चयनित मंडल के 156 अभ्यर्थियों को रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एक नवनियुक्त एसआई राज कन्नौजिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपा। शेष सफल अभ्यर्थियों को आईजी रेंज आरके भारद्वाज ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नव नियुक्ति उप निरीक्षकों को संबोधित कर हमेशा अपनी क्षमता बढ़ाते रहने की दी सीख दी। बस्ती पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का लखनऊ से सीधा प्रसारण उप निरीक्षकों, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन अधिकारियों को दिखाया गया। आईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े पुलिस परिवार में आप सभी का स्वागत है। जिस निष्पक्षता एवं पारदर्शी प्रक्रिया से आपकी भर्ती हुई है, उसी तरह अपने दायित्वों का निर्वहन न्याय प्रिय ढंग से करें। आईजी ने बस्ती की सफल अभ्यर्थी अंकिता शुक्ला, पूनम विश्वकर्मा, संत कबीर नगर के सुमित कुमार और सिद्धार्थनगर के आलोक श्रीवास्तव व मोहम्मद रहीम को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। आईजी ने बताया कि बस्ती परिक्षेत्र से कुल 156 लोगों का चयन हुआ है, जिसमें से 20 महिलाएं हैं। इसमें से 84 बस्ती, संत कबीर नगर से 56 और 16 सिद्धार्थनगर से चयनित हुए हैं।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीओ कलवारी विनय चौहान ने किया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी आलोक प्रसाद, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, सीओ रुधौली प्रीति खरवार, आरआई संदीप यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर आलोक सिंह, कोतवाल शशांक शेखर राय व अन्य उपस्थित रहे।