{"_id":"64d5307070e23d346a040f64","slug":"police-officer-change-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2608-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदले गए सात थानेदार, दो चौकी प्रभारियों को थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदले गए सात थानेदार, दो चौकी प्रभारियों को थाने की कमान
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सात थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसके लिए दो इंस्पेक्टर और नौ सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। चौकी इंचार्ज रहे दो सब इंस्पेक्टर थानेदार बनाए गए हैं, जबकि दो को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। वहीं एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर अपराध शाखा में तैनात किए गए हैं। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
कलवारी थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव और रुधौली के एसएचओ संजय कुमार का तबादला अपराध शाखा में किया गया है। वहीं छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय और पैकोलिया के थानेदार योगेंद्र प्रसाद को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। जनसूचना सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्रा को मुंडेरवा का नया एसएचओ बनाया गया है। मुंडेरवा के एसएचओ दिनेश कुमार को रुधौली थाने का प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत एसआई भानु प्रताप सिंह को कलवारी थाने की कमान सौंपी गई है। उधर, कोतवाली थाने के बड़ेबन चौकी प्रभारी संतोष कुमार को थाना नगर व पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी रामदेव काे वाल्टरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसओ वाल्टरगंज रहे नारायण लाल श्रीवास्तव को छावनी और एसओ नगर जनार्दन प्रसाद को पैकोलिया का थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
--
26 एसआई को मिली तैनाती
पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत 26 सब इंस्पेक्टरों को तैनाती मिल गई है। एसआई धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदानंद दुबे, रामरेखा, परमहंस, विजय नारायण राय को दुबौलिया, विचित्र मणि सिंह को पैकोलिया, बृजनंदन यादव, सोमनाथ राय को थाना नगर, उमेश यादव व नारायण राय को डायल 112, मकबूल आलम व योगेन्द्र सिंह को वाल्टरगंज, रामानंद सिंह को रुधौली, कुर्बान अली परशुरामपुर, कृष्णकांत तिवारी, अजय कुमार ओझा, जीतन प्रसाद यादव को मुंडेरवा, संजीव कुमार बैठा को एसएसआई हर्रैया, मुन्नी लाल, हीरामणि को न्यायालय सुरक्षा, अनिरुद्ध राय,अवध राज प्रसाद, नागेंद्र सिंह व शैलेंद्र नाथ उपाध्याय को छावनी, हरि प्रकाश त्रिपाठी को कलवारी और मोहन लाल चौधरी काे लालगंज थाने पर पोस्टिंग दी गई है।