फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police found missing student from school

Basti News: स्कूल से लापता छात्र को पुलिस ने ढूंढ निकाला

Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police found missing student from school
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविंंदपारा गांव के गायब छात्र को पुलिस ने देर रात बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा गांव के रहने वाले अंश पाठक (14 वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार पाठक कप्तानगंज कस्बे के स्कूल में नौवीं के छात्र हैं। परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल गए थे। स्कूल से वह दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते से ही वह साइकिल सहित लापता हो गए। देर रात 8 बजे परिजनों ने घटना की सूचना कप्तानगंज थाने पर दी। छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। केस दर्ज करके छात्र को खोजने में जुट गई। देर रात 10 बजे पुलिस ने गोविंदपारा गांव के निकट काली मंदिर से छात्र को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया छात्र को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed