फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest one accused

Basti News: चिमटे के सहारे एटीएम से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
छावनी पुलिस ने एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
चिमटे के सहारे एटीएम से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- कई प्रांतों की एटीएम से करोड़ों रुपये निकाल चुका है बजरंग
- छावनी पुलिस ने एसओजी के सहयोग से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी पुलिस ने एसओजी टीम के साथ अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। वह खास तरीके के चिमटे के सहारे एटीएम से रुपये निकालता था।
पुलिस के मुताबिक एटीएम से निकाले गए रुपयों में से वह मुंबई की अपनी प्रेमिका पर तीन करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। उसे छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत से आगे हनुमानगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान बजरंग बहादुर उर्फ सावन सिंह निवासी करमचंदपुर थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ के रुप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, कार व 1950 रुपये नकद बरामद किया गया है। वह जिले में वारदात करने के फिराक में आया था।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस चौकी विक्रमजोत प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। तभी एसओजी प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय ने फोन करके बताया कि विक्रमजोत ढाबे पर चाय पीने के दौरान मुखबिर ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति कार से अमारी से विक्रमजोत की तरफ आ रहा है, जिसके कार के आगे का नंबर प्लेट टूटा हुआ है। उसके पास कुछ अवैध सामग्री हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों ने हनुमानगंज तिराहे से आगे पुलिया के समीप तेजी से आ रही कार रोकने का प्रयास किया तो वह कार मोड़ने लगा। कार मोड़ न पाने के कारण गाड़ी से उतरकर पीछे की तरफ भागने लगा। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बजरंग बहादुर उर्फ सावन सिंह बताया। भागने की वजह पूछने पर सावन सिंह ने बताया कि उसके पास अवैध तमंचा था इसलिए गिरफ्तारी के डर से भाग रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हुए। इससे पहले वह कई बार जेल भेजा जा चुका है।

इस तरह करता है अपराध
पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बजरंग बहादुर शातिर अपराधी है। यूपी, मध्य प्रदेेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों में जाकर एटीएम से रुपये निकाल चुका है। इसका पूरा गिरोह है। पुलिस के मुताबिक बीए तक की पढ़ाई करने वाला यह शातिर प्रतापगढ़ में एक होटल में 12 हजार रुपये महीने की नौकरी करता था। उसे पता चला कि गांव का एक युवक बिहार से एटीएम से चोरी करने का तरीका सीख कर आया है। बजरंग ने उससे संपर्क किया और उस औजार (खास तरीके का चिमटा) के बारे में जानकारी ली। जिससे एटीएम के कैश बाक्स से रुपये निकालता था। बिहार जाकर 40 हजार रुपये में उसने वह चिमटा बनवाया। यह चिमटा केवल पुराने एटीएम में ही काम करता था। ऐसे में वह ऐसे एटीएम की खोज में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई प्रांत तक जाने लगा। अब तक वह करोड़ों रुपये इस तरह निकाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed