{"_id":"698f854a89fc427d4806fa0e","slug":"police-are-investigating-the-teenagers-mobile-call-details-and-whatsapp-chats-basti-news-c-207-1-bst1006-153121-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोर की मोबाइल कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोर की मोबाइल कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या शहर के बछड़ा सुलतानपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा पांडे गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय के इकलौते बेटे शिवेंद्र पांडेय (16) की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोर की मोबाइल कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच का आधार मानते हुए पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
अयोध्या शहर के एसएसबी इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र रहे शिवेंद्र पांडेय की आठ फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। किशोर के पिता सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि बेटा शहर के किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ता था और वह बछड़ा सुलतानपुर निवासी अशोक यादव के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रहता था।
आठ फरवरी की रात करीब 2:10 बजे मकान मालिक का फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार के लोग अयोध्या पहुंचे तो पता चला कि बेटे के साथी अनुराग व अन्य लोग उसे श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए हैं, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने किशोर की स्थिति काफी गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान नौ फरवरी की रात करीब 11 बजे शिवेंद्र की मौत हो गई।
बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि उसके मोबाइल फोन पर घटना से पहले विभिन्न नंबरों से फोन कॉल और व्हाट्सएप चैटिंग की गई है, जो संदिग्ध लग रही है, उसे प्रताड़ित किया गया है, जिससे परेशान होकर बेटे ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों का आरोप है कि उसे जबरदस्ती संदिग्ध जहरीला पदार्थ खिलाकर साजिश के तहत हत्या की गई है। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया है।
चौकी प्रभारी देवकली एसएन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी मोबाइल कॉल डिटेल्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और व्हाट्सएप चैट रिकॉर्डिंग को आधार मानते हुए जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाया जा रहा है।