{"_id":"622e32811cb9c46e0a6ec737","slug":"police-alert-to-conduct-holi-festival-peacefully-basti-news-gkp4298730131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर0र्विघ्न होली संपन्न कराने की चुनौती, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर0र्विघ्न होली संपन्न कराने की चुनौती, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
शांतिपूर्वक होली का त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट
बस्ती। शांतिपूर्वक माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद अब पुलिस के सामने होली का त्योहर निर्विघ्न संपन्न कराने की चुनौती है। नए सियासी माहौल के बीच माना जा रहा है कि होली की संवेदनशीलता बढ़ गई है। आरोप-प्रत्यारोप और उद्गार व्यक्त करने के बीच माहौल बिगड़ने की संभावना के मद्देनजर पुलिस अभी से अलर्ट मोड में आ चुकी है।
क्षेत्र, थाना और बीट वार होलिका दहन से लेकर अन्य गतिविधियों का अध्ययन करते हुए जानकारी ली जा रही है ताकि उसी के मुताबिक योजना बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जबरन रंग डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली से पहले त्योहार रजिस्टर का अध्ययन करने को कहा गया है। जहां पिछले पांच वर्षों के दौरान होली या होलिका दहन दौरान किसी तरह का विवाद हो चुका है, वहां पहले से उपाय कर लिए जाएं। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने, शान्ति-सुरक्षा समितियों की बैठकें आयोजित करने, सांप्रदायिक और अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई, थाना स्तर के अतिरिक्त राजस्व, विकास विभाग से सूचना प्राप्त करने, दंगा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शरारती तत्व अनधिकृत रूप से छप्पर, लकड़ी आदि को होलिका दहन में डाल सकते हैं। उन्हें रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। होली के जुलूस के मार्ग को लेकर तथा होली में गाने, नाचने-बजाने के अश्लील कैसेट लगाने व अश्लील शब्दों के प्रयोग पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष हो चुकी है हत्या
जबरदस्ती रंग डालने को लेकर पिछले वर्ष की होली में हत्या हो चुकी है। सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव में होली के दौरान जबरन रंग डालने व कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर पहुंचे। रंग डालने के दौरान वे कपड़ा भी फाड़ने लगे। इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी, डंडे से मारपीट कर 32 वर्षीय रामतीरथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल रामतीरथ को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने की तैयारी के दौरान ही राम तीरथ की मौत हो गई थी।
जरूरी एहतियात
- पांच साल के बीच होली पर बवाल करने वालों पर नजर
- अश्लील और फूहड़ गाने बजाने वालों पर कार्रवाई
- परीक्षार्थियों पर रंग न डालने की हिदायत
- कम महत्व की ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों को रिजर्व रखने की नसीहत
- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने का निर्देश
- नए स्थानों पर होलिका न जलाने का फरमान
‘शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार’
नगर बाजार/पैकोलिया। होली के मद्देनजर बाबा जागेश्वर नाथ शिव मंदिर तिलकपुर धर्मशाला परिसर में थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली, शब- ए- बरात को शांतिपूर्ण ढंग व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। उधर, रुधौली व दुबौलिया में एसडीएम गुलाब चंद्रा की अध्यक्षता में थाने पर शांति सुरक्षा समिति की बैठक गई जिसमें शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं, सीओ अंबिका राम भी मौजूद रहे।