फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poison dissolved in the air... AQI increased from 164 to 190 in 24 hours.

Basti News: हवा में घुल रहा जहर...24 घंटे में 164 से 190 पर पहुंचा एक्यूआई

Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Poison dissolved in the air... AQI increased from 164 to 190 in 24 hours.
टांडा हाइवे पर छाई धुंध - संवाद
बस्ती। शहर की हवा लगातार चार दिनों से ज़हर उगल रही है। गुरुवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 164 से छलांग लगाकर 190 पर पहुंच गया। सुबह-सवेरे शहर के ऊपर तैरती धुंध और धुएं की मोटी परत ने लोगों को सांस लेने तक में मुश्किलें पैदा कर दी।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में तो सड़क की दूसरी तरफ खड़ा शख्स भी धुंधला नजर आ रहा था। विशेषज्ञों का अंदेशा सच साबित हुआ तो अगले 24-48 घंटे में शहर बहुत खराब हवा की श्रेणी में प्रवेश कर सकता है। शहर के कटरा बाजार निवासी ममता श्रीवास्तव बताती हैं, सुबह गेट खोलते ही धुएं की बदबू आती है, बच्चों की खांसी नहीं रुक रही। डॉक्टर ने सुबह का खेलना-भागना बंद करा दिया है। उधर, रोडवेज चौराहे पर ऑटो चालकों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद धुएं से आंखों में चुभन हो रहा है। ई-रिक्शा चालक राजन बोले कि इतनी जलन हो रही कि आंखें आधी बंद करके चलाना पड़ता है। भीड़ में रिक्शा चलाना खतरा बन गया है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, हवा की गति 2 से 3 किमी प्रति घंटा है। नमी 80 प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पा रहे, वे जमीन के पास ही चिपक जा रहे हैं। यह क्लासिक स्मॉग की स्थिति है। दो दिन हवा नहीं चली तो एक्यूआई 220-250 तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सुबह की सैर पर ब्रेक, पार्कों में सन्नाटा
अमहट और पार्क में टहलने आने वाले लोग अब देर से घरों से निकलते हैं। सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि इतना भारी धुआं है कि 15 मिनट चलने पर ही सीने में जकड़न होने लगती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बीते तीन दिनों में खांसी, गले में खराश और सांस फूलने के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। प्रदूषण के कण सीधे फेफड़ों में जाकर सूजन पैदा करते हैं। बुजुर्ग, बच्चे और दमा के मरीज विशेष खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed