{"_id":"617aec421e67b170ec2987b8","slug":"plenty-of-offers-in-diwali-threat-of-cyber-fraud-basti-news-gkp414594498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली में ऑफर की भरमार, साइबर फ्राड का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली में ऑफर की भरमार, साइबर फ्राड का खतरा
विज्ञापन

अनजानी साइट से ऑनलाइन शॉपिंग में जोखिम
बस्ती। दीपावली के त्योहार पर ऑफर की बहार आई हुई है। भीड़भाड़ से बचने और बड़ी छूट के चक्कर में लोग ऑनलाइन शॉपिंग को प्रमुखता दे रहे हैं। लोगों के इस मूड को भांपते हुए कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं।
कहीं एक सामान की खरीद पर 80-90 फीसदी तक की छूट का ऑफर दिया जा रहे हैं तो कहीं महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए शून्य ब्याज दर पर कर्ज देने का ऑफर। ऐसे किसी भी बंपर ऑफर पर क्लिक करते समय ग्राहकों को बेहद सावधान रहना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि असली जैसा दिखने वाला ऑफर कोई फिशिंग लिंक हो और इस पर क्लिक करते ही आपके बैंक खाते से मेहनत की कमाई निकल जाए। दरअसल, ग्राहकों को लूटने के लिए धोखेबाजों ने नए-नए तरीके इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। इनमें असली-नकली की पहचान करना मुश्किल हो गया है। कई बार फर्जीवाड़ा करने के लिए असली कंपनी के रूप-रंग और डिजाइन की वेबसाइट भी बना दी जाती है। इन पर क्लिक करते ही आपकी सारी गोपनीय जानकारी धोखेबाजों तक पहुंच जाती है।
ब्लू टिक वेरिफिकेशन जरूर करें
किसी भी कंपनी का ऑफर स्वीकार करने से पहले कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट की अवश्य जांच कर लें। कंपनियों के सोशल मीडिया अकाउंट के ज्यादातर मामले में ब्लू टिक वाले यानी वैरिफाइड होते हैं। इन पर दी गई जानकारी आधिकारिक होती है। फर्जी कंपनियों के लिए इस ब्लू टिक को पाना आसान नहीं होता, लिहाजा इस पर भरोसा किया जा सकता है। इसके बाद भी यदि कुछ शंका हो तो कंपनी के आसपास की शाखा या शोरूम पर जाकर ऑनलाइन बाजार के लिए दिए जा रहे ऑफर की जानकारी अवश्य लें। इससे ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार के दामों में आ रहे अंतर और फायदे के बारे में बेहतर जानकारी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
‘गूगल प्ले स्टोर पर भी कई फर्जी एप’
पुलिस साइबर सेल के प्रभारी मजहर हुसैन की सलाह है कि किसी भी ऑनलाइन ऑफर के मैसेज पर क्लिक करने से बचें। कंपनी के एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतें। गूगल प्ले स्टोर पर भी असली कंपनी के जैसे दिखते हुए कई एप उपलब्ध होते हैं। असली एप की पहचान न होने और गलत एप पर रजिस्टर करते समय आप कई गंभीर जानकारियां ठगों तक पहुंचा देते हैं। किसी कंपनी के ऑफर के बारे में पता करने के लिए उसके कस्टमर केयर पर फोन करना अच्छा विकल्प होता है।
‘सावधानी से बच सकते हैं फर्जीवाड़े से’
एचडीएफसी बैंक के अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यदि ग्राहक सावधान रहे तो फर्जीवाडे़ से बचा जा सकता है। ऑनलाइन सर्च करते समय किसी कंपनी की वेबसाइट पर तभी क्लिक करना चाहिए, जब इसकी वेबसाइट एचटीपीपी के साथ खुल रही हो। अधिकारिक कंपनियां इसी डोमेन एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं और इस पर फर्जीवाड़े की संभावना काफी कम होती है।