फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pleasant weather due to rain, crops got tonic

Basti News: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, फसलों को मिली टॉनिक

Fri, 13 Sep 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to rain, crops got tonic
- तेजी से निकलेंगी धान में बालियां, कीट- व्याधि का प्रकोप भी बढ़ेगा
विज्ञापन

- तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को दिन में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को उमस से राहत रही। बारिश से फसलों को टॉनिक मिली है। अब धान में बालियां तेजी से निकलेंगी। उनकी बढ़वार व विकास में तेजी आएगी।
बुधवार को दोपहर बाद से ही मौसम में परिवर्तन दिखना शुरू हो गया था। शाम करीब चार बजे जनपद के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। मगर, रात 11 बजे के बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। रात में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। देर रात हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार को दिनभर बढ़ा रहा। उमस से राहत रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद झमाझम बारिश से शाम सुहानी हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के धान विशेषज्ञ डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि बारिश से वातावरण में नमी बढ़ने के साथ तापमान भी आदर्श स्थिति में पहुंच गया है। अब धान की फसल में बालियां तेजी से आएंगी। हालांकि, किसान फसल की निगरानी बढ़ा दें। अब कीट-व्याधि का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
तेज हवा के कारण कई जगह टूटे बिजली के तार
बस्ती/हर्रैया। तेज हवा के साथ हुई बारिश में कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए। बुधवार रात 11 बजे से ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह से जब आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाने लगा तो तमाम जगह तारों के टूटने से आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई।
विद्युत निगम के अनुसार, तेज हवा के कारण करीब 16 जगहों पर लाइनों के तार टूटे हैं। हर्रैया संवाद के अनुसार, अमारी फीडर पर अमारी फीडर पर सड़क के किनारे से जा रही हाई टेंशन लाइन पर पुरेहासिम गांव के पास पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे आसपास के करीब दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बेलभरिया फीडर पर नागपुर पांडेय गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे तार टूटकर गिरने से देर शाम तक आपूर्ति ठप रही। नगर पंचायत में थाने की तरफ जाने वाली एलटी लाइन पर डाल गिरने से दिनभर बिजली गुल रही। एसएसओ हर्रैया मटलू ने बताया कि तारों को दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन फील्ड में लगाए गए हैं।

...
भदासी गांव में खराब हुआ ट्रांसफाॅर्मर

हर्रैया। भदासी गांव में बुधवार को 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने से दर्जनभर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने सूचना देकर ट्रांसफाॅर्मर दुरुस्त कराने की मांग की। अवर अभियंता ने बताया कि शुक्रवार तक ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed