फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players showed their strength in cricket, kabaddi and other sports

Basti News: क्रिकेट, कबड्डी व अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in cricket, kabaddi and other sports
विजयी होने पर खुशी का इजहार करते ​खिलाड़ी।
जिले की 14 ब्लॉकों में सांसद खेल महाकुंभ के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए पसीना बहाया। दिन भर चले क्रिकेट, कबड्डी व खो-खो सहित विभिन्न खेलों में जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज परिसर में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम भानपुर शत्रुघ्न पाठक तथा विशिष्ट अतिथि भानपुर नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी ऋचा सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कबड्डी में बालिका जूनियर में चैसार, बंशराजी देवी मझारी पश्चिम, किसान इंटर कॉलेज भानपुर विजयी रहे। क्रिकेट का पहला मैच बैदौला व करमहिया के बीच खेला गया। जिसमें करमहिया ने बैदौला को 20 रन से हराया। दूसरा मैच मलपुरवा व तकिया चक सीनियर के मध्य हुआ। जिसमें मलपुरवा ने छह ओवरों में 63 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तीसरा मैच किसान इंटर कॉलेज भानपुर बालिका जूनियर व खैरा जूनियर बालिका के बीच खेला गया। जिसमें किसान इंटर कॉलेज भानपुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हरैया विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद खेल महाकुंभ साऊंघाट के प्रभारी पं. सरोज मिश्र और साऊंघाट ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक ने पकरी नासिर एवं मकदा ईटौवा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पकरी नासिर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 70 रन बनाए। जवाब में उतरी मकदा ईटौवा मात्र चार विकेट खोकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार साऊंघाट राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल परिसर में सांसद हरीश द्विवेदी व भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पड़िया खास बनाम बड़ेरिया बुजुर्ग व पड़िया बनाम राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के बीच मैच खेले गए। इसमें पड़िया खास ने बड़ेरिया बुजुर्ग व राजकीय पॉलिटेक्निक को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट में जमदाशाही व मुजहना के बीच मैच खेला गया, जिसमें मुजहना ने जीत दर्ज की। चमनगंज बड़कुईया व जागरण पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में जागरण की टीम ने जीत दर्ज की। किसान इंटर काॅलेज रसूलपुर व पटखौली के बीच हुए मैच में पटखौली ने जीत दर्ज की। ओड़वारा व चौरहरा के मध्य हुए खेल में ओड़वारा ने जीत हासिल की। सबसे अंतिम क्रिकेट मैच पचौरा व राजकीय पॉलिटेक्निक सेवन के बीच हुआ। इसमें पचौरा की टीम ने तीन ओवर तीन गेंद में ही मैच को जीत लिया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार राघव राम बचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ के मैदान में खेले जा रहे ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ के पांचवे दिन कबड्डी, खो खो, दौड़, क्रिकेट आदि खेलों में खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल का जौहर दिखाया और अगले दौर के लिए स्थान पक्का किया। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में गोलू प्रथम, अंकुर यादव द्वितीय और रजनीश तृतीय, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में माधुरी गौतम प्रथम, संगीता द्वितीय व सुधा तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग सेमीफाइनल में ब्लैक पैंथर इजरगढ़, जनता इंटर कॉलेज गायघाट और आर्यन पब्लिक स्कूल विजेता रहे। वही कबड्डी के फाइनल प्रतियोगिता में ब्लैक पैंथर इजरगढ़ विजेता और आर्यन पब्लिक स्कूल उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें छह टीमों ने अगले चरण में जगह बनाई।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्रिकेट में बैजलपुर, कुसौरी, बेइली व डारीडीहा ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चरण में प्रवेश किया। पांचवे दिन के खेल का शुभारंभ पूर्व प्रमुख बेंचू सिंह ने किया। इस मौके पर संरक्षक केके दुबे, प्रमुख रामकुमार प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, संयोजक श्रुति कुमार आदि मौजूद रहे।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में व्हाइट ड्रैगन बंजरिया एवं पकड़ी चौहान के बीच मैच हुआ। इसमें व्हाइट ड्रैगन बंजरिया की टीम विजयी हुई। वहीं दूसरा मैच आर कन्या खुशहालगंज तथा बभनपुरा की टीम में हुआ। बभनपुरा ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच भरुकहवा एवं एबीएस कॉन्वेंट विद्यालय के बीच हुई, जिसमें भरुकहवा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed