{"_id":"5783dd834f1c1b620b13d748","slug":"plantation-was-kicked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण महाभियान शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण महाभियान शुरू हुआ
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल एकेडमी के छात्र-छात्राओ ने स्कूल परिसर मे किया पौधरोपण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी योजना के तहत सोमवार को पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, राज्य मंत्री रामकरन आर्य और डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने किया। पौधरोपण महाभियान मंगलवार की सुबह 10 बजे तक चलेगा। महाभियान के तहत 124 स्थानो पर पांच लाख 68 हजार 398 पौधो का रोपण किया जाना है।
डारीडीहा-भदेश्वरनाथ मार्ग पर प्रदेश के पंचायतीराज, पशुधन व लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह, खेलकूद और आबकारी राज्यमंत्री रामकरन आर्य एवं डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने
पौधरोपण किया। महाभियान के लिए वन विभाग के 149 अधिकारी/ कर्मचारी के अलावा अनेक विभागों क्षेत्रीय कर्मचारी आडीटर और स्वतंत्र गवाह के रूप में लगाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पौधरोपण अभियान का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर उसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा। पौधरोपण महाभियान की जानकारी देते हुए डीएफओ केडी सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लिए चयनित 124 स्थलों को निकटतम हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कालेजों से जोड़ दिया गया है। छात्र छात्राओं को टोली में इन स्थानों पर पहुंचकर पौधरोपण करना है। पौधरोपण से पहले और पौधरोपण के बाद इन स्थलों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह शानू, सीडीओ सोबरन सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सहायक सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी डॉ. विजय त्रिपाठी, रेंजर सदर अमरनाथ आदि मौजूद रहे।