फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   picu ac compereser pipe tore

पीआईसीयू में एसी कंप्रेसर का पाइप फटा, हड़कंप

Mon, 06 Nov 2017 11:50 PM IST
basti
basti Updated Mon, 06 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
picu ac compereser pipe tore
घ्‍ाटना - फोटो : amar ujala
बस्ती। जिला अस्पताल में स्थित पीआईसीयू में दिक्कतों का दौर लगातार जारी है। सोमवार की दोपहर एक बार फिर तब इस वार्ड में स्थिति खराब हो गई, जब अचानक एसी के कंप्रेसर के पाइप में रुकावट आ गई और वह तेज आवाज  के साथ फट गया। मशीन से उठते धुएं को देखकर वार्ड में भगदड़ मच गई। बाद में पहुंची अस्पताल प्रशासन ने बिजली आपूर्ति काटकर जांच-पड़ताल की और स्थिति को सामान्य बताया। 
विज्ञापन

गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई बच्चों की मौत की घटना के बाद शासन ने सभी जिलों में पीआईसीयू में व्यवस्थागत खामियों को दूर करने की हिदायत दे रखी है। इसके बाद खामियों को दूर भी किया गया मगर जिला अस्पताल में तमाम प्रयासों के बावजूद खामियां दूर नहीं की जा सकी हैं। आए दिन किसी न किसी दिक्कत से मरीजों तो कभी कर्मियों को दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को ढाई बजे अचानक एसी से तेज आवाज हुई और धुआं निकलने लगा। इसे देखते ही वार्ड में मौजूद मरीजों के तीमारदार बच्चों को लेकर भाग कर बाहर आए। जानकारी के बाद जिला अस्पताल में तैनात बिजली विंग के कर्मियों ने जांच-पड़ताल कर एसी का कनेक्शन काट दिया। 
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. ए के श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसी में तकनीकी दिक्कत से कुछ खराबी आ गई है। यह सामान्य बात है। धुआं नहीं बल्कि एसी गैस का रिसाव पाइप फटने के कारण हुआ था। एसी खराब है। इसे 24 घंटे में ठीक करा दिया जाएगा। पीआइसीयू में तीन एसी हैं। मौसम ठीक है। एसी की बहुत अधिक जरूरत नहीं है। वहां स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed