{"_id":"66a555be3df627ee3a081386","slug":"people-troubled-by-low-voltage-and-unannounced-cuts-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121189-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोग परेशान
Sun, 28 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
माहभर से बिजली कटौती से परेशान हैं उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। विद्युत उपकेंद्र भानपुर से बिजली आपूर्ति बेपटरी है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। उपकेंद्र के आमा फीडर पर शुक्रवार की रात 12 बजे लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सोनहा कस्बे में लो वोल्टेज के कारण कस्बावासियों को रातभर बिजली नहीं मिली। विद्युत उपकेंद्र भानपुर के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की नींद हराम हो गई है। सोनहा निवासी दीपक पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही बिजली आपूर्ति गड़बड़ चल रही है। फेरसम निवासी संदीप ने बताया कि माहभर से लो-वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है।
संतोष मोदनवाल ने बताया बिजली संकट से सोनहा में लोगों को रातभर जगना पड़ रहा है। अवर अभियंता रवि यादव ने बताया उपकेंद्र पर ही बिजली कम मिल रही है। इससे समस्या बनी हुई है।