फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people felt relief by rain

बारिश से तापमान लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

Sat, 22 Jun 2019 11:07 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
people felt relief by rain
नगर कस्बे में जल निकासी के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। जून में 43 डिग्री में झुलसा देने वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। शुक्रवार आधी रात तेज हवा के साथ बारिश से तापमान लुढ़क गया। शनिवार पूरे दिन बादलों ने डेरा जमाए रखा। तेज हवाओं के बीच मौसम भी सुहाना रहा। महीने के अंतिम दिनों में मानसून के सक्रिय हो जाने का अनुमान मौसम विज्ञानियों का है।
विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी हिस्से में दो दिनों से बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते तापमान लुढ़ककर 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से मौसम सुहाना हो गया है। चार पांच दिनों के भीतर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 12 घंटों में कई हिस्सों में आंधी की आशंका है। बस्ती-सिद्धार्थनगर सहित मध्य और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। छिटपुट गरज के साथ बूंदाबांदी और रविवार तथा सोमवार को तेज हवाओं के साथ फुहारें पड़ सकती हैं। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मौसम का यह परिवर्तन किसानों के लिए वरदान साबित होगा। खासकर धान की नर्सरी तैयार करने वालों के लिए राहत की बात होगी। 
विज्ञापन


किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी
बनकटी। आग बरसा रहे मौसम से धान की नर्सरी बचाने का संकट अन्नदाताओं के समक्ष था। कई किसानों ने दोबारा नर्सरी डाल रखी है। लेकिन दो दिन से मौसम में आए परिवर्तन और बूंदाबांदी से चिंता की लकीरें मिट गई। किसान अब धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने लगे हैं। पिछले तीन सालों से किसान दैवीय आपदा से परेशान हैं। फसल न होने से आर्थिक तंगी घेर ली है। शुक्रवार रात बारिश हुई तो शनिवार को खेत तैयार करने में सभी लग गए। सदानंद मिश्रा, जगदीश चौधरी समेत अन्य किसानों का कहना है कि गन्ना के लिए यह बारिश बरदान है। धान, उड़द, अरहर, तिल जैसी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। कृषि विभाग के धर्मपाल तिवारी ने बताया कि यदि ऐसी ही वर्षा अंत तक समय समय पर होती रही तो खरीफ फसलों की लक्ष्य से अधिक बुआई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हल्की सी बारिश में घरों तक पहुंचा गंदा पानी

बभनान। नगर पंचायत के वार्ड चार भगत सिंह नगर के अरजानीपुर टोले में नाली निर्माण नहीं होने से हल्की सी बारिश के बाद तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। सभासद ने भी नाली निर्माण के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत भी कराया था। कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से दर्जनों घरों के लोगों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड में तालाब है। इसमें घरों का गंदा पानी जाता है। शुक्रवार रात हल्की बरसात में ओवरफ्लो करने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। टोले की अकालपती, चंद्रावती, बुद्ध प्रकाश, नीलू, कन्हैया, भगवती, शिबू, हनुमान आदि ने बताया की रात में हुई बरसात से तालाब का गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। कई बार कहने के बाद भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार स्वर्णकार का कहना है कई बार नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक से लेकर जिला अधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यहां की बुनियादी सुविधाओं की मांग की। इसमें नाली निर्माण के लिए भी पत्र लिखा है। जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया सभासद के कहने पर वार्ड के अरजानीपुर टोले में स्थलीय निरीक्षण किया है। यहां पर नाला निर्माण के लिए व तालाब के सुंदरीकरण के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed