फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People are troubled by the scorching sun, the sultry heat is troubling

Basti News: तीखी धूप से लोग परेशान, सता रही उमस भरी गर्मी

Sat, 21 Sep 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the scorching sun, the sultry heat is troubling
20 सितंबर को पिछले 10 साल में इतना अधिक नहीं रहा तापमान
विज्ञापन

35 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूरे सीजन भर चकमा दे रहे मानसून का रवैया विदाई की बेला में भी चकमा देने से बाज नहीं आ रहा। दो दिन से तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान में भी पिछले दो दिन की तुलना में अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पिछले 10 साल में 20 सितंबर को इतना ज्यादा तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। विगत वर्षों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है। अनुमान है कि एक सप्ताह तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। बारिश की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से तेज पुरवा हवा चलने की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया था। रात में घने बादल घिर गए थे और कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। लोगों को एयर कंडीशनर व कूलर बंद करने पड़े थे। मगर, बृहस्पतिवार को आसमान बिल्कुल साफ हो गया। तेज धूप होने लगी और एक बार फिर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही स्थिति शुक्रवार को भी रही। शहर में राहगीर दोपहर के समय छांव की तलाश में भटते दिखे। शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर में सड़क पर आवाजाही भी कम नजर आई। स्कूल से लौट रहे बच्चे धूप के कारण बेहाल नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बारिश का सिस्टम बनने के इधर कम गुंजाइश दिखाई दे रही है। सर्दी का सीजन शुरू होने में देर है। इसलिए बीच के दिनों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
...
मुश्किल से मिल रहे मौसम के आंकड़े
यहां औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पास मौसम संबंधी आंकड़ोंं की सुविधा नहीं है। इसके लिए इंटरनेट और अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या पर निर्भर रहना पड़ रहा है। विसंगति यह है कि वहां की जलवायु, तापमान, मौसम और बारिश आदि के आंकड़े अलग हैं। मजबूरी में उसी आंकड़ों से काम चलाया जा रहा है।

...
वेबसाइट पर चौंकाने वाले आंकड़े
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर जिले वार तापमान, बारिश आदि के आंकड़े दर्ज किए जाते हैं। इस वेबसाइट पर चौंकाने वाली रिपोर्ट पाई गई है। वेबसाइट पर दर्ज आंकड़े में बस्ती जिले में बरसात के पूरे सीजन में 1016.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि सीजन की शुरुआत में करीब साढ़े तीन सौ मिलीमीटर और कुल मिलाकर बमुश्किल पांच सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र खुद इस आंकड़ों को लेकर हैरान हैं। उनका कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि बस्ती का रेनफॉल इतना अधिक कैसे दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed