{"_id":"64d688c427b87f16320a8a84","slug":"pension-of-one-lakh-elders-stuck-in-the-dilemma-of-aadhaar-base-payment-test-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2643-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधार बेस भुगतान परीक्षण के पेच में फंसी एक लाख बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधार बेस भुगतान परीक्षण के पेच में फंसी एक लाख बुजुर्गों की पेंशन
विज्ञापन
चार माह से से पेंशन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग,
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बहादुरपुर। जिले के एक लाख बुजुर्गों की पेंशन चार माह से फंसी हुई है। इसके चलते उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। विभाग इसके पीछेे कारण आधास बेस भुगतान का परीक्षण बता रहा है। मार्च 2023 के बाद से उनके खाते में एक भी पाई नहीं आई है।
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गाें, निराश्रित महिला व दिव्यांगों को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन दिया जाता है। यह पेंशन इन्हें तीन-तीन माह का एक साथ दिया जाता है। विभाग ने जुलाई में अप्रैल से जून के तीन महीने की पेंशन निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजों को खातो में भेज दिया, लेकिन बुजुर्गाें की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है। बुजुर्ग बैंक व ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाकर पेंशन की जांच करा रहे हैं, लेकिन उनका खाता अब भी पेंशनविहीन है।
-- -- -- -
पेंशन से दवा आदि लेते हैं। पिछली बार मार्च में पेंशन मिली थी चार माह बीत गया अब तक नहीं खाते में रुपये नहीं आए। रुपये न आने के कारण अब तक दो हजार रुपये की दवाएं उधार ले चुके हैं। अंतिम समय में एक सहारा था वह भी छिन गया है।
विज्ञापन
सुदामा चौधरी दौलतचक।
-- -- --
पेंशन हम बुजुर्गाे के लिए बड़ा सहारा है तीन महीने में जब आता है उससे अपने लिए जरूरत की समान खरीद लेते है, किन्तु इस बार चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं आया। खाता तो खाली ही है जेब भी खाली हो गया है। इस उम्र में कोई उधार भी नहीं देता।
काशीराम मिश्र खखोड़ा।
-- -- --
मेरे पास और कोई सहारा नहीं है पेंशन से अपनी जरूरते पूरी होती हैं। उम्र अस्सी वर्ष से अधिक है चलना भी मुश्किल होता है। कितनी बार बैंक जाकर पता लगाएं। इस परेशानी का कोई हल नहीं है।
मधुबन अग्रहरि कलवारी मुस्तहकम।
-- -- --
निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनो की जब से पेंशन आयी है तब से बैंक व ग्राहक सेवा केन्द्र का पर जाकर पेंशन जांच करा रहे है न आने के कारण निराश की मिलती है। क्योंकि पेशन ही सहारा है, जिससे अपनी दवा व अन्य तमाम कार्य हो जाते हैं।
भवानीफेर चकदहा
-- -- -- -
जिले के 14 ब्लाकों व नगर पलिका व नगर पंचायतों के 104374 बुजुर्ग पेंशनर है। बहादुरपुर में 10316, बनकटी 10015, बस्ती 8783, दुबौलिया 5639, गौर 7867, हर्रैया 7481, कप्तानगंज 5302, कुदरहा 7822, परशुरामपुर 6244, रामनगर 6649, रूधौली 7875, सल्टौवा गोपालपुर 8483, साउंघाट 6547, विक्रमजोत 4368 के अलावा नगर पंचायत बभनान 156, नगर पलिका बस्ती 732 तथा नगर पंचायत हर्रैया में 95 वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं।
-- -- -- -
क्या कहते है जिम्मेदार
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि बुजुर्गाें का पेंशन आधार वेस होना है जिसके परीक्षण के लिए जिले से तीस से चालीस पेंशनरो का विवरण भेजा गया है। इनका सफल भुगतान होने के बाद सभी की पेंशन जारी कर दिया जायेगा। जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।