{"_id":"6a8df743a8bcdbd9630955ed","slug":"pending-projects-must-be-completed-within-the-stipulated-timeframe-divisional-commissioner-basti-news-c-207-1-bst1006-165130-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं लंबित परियोजनाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं लंबित परियोजनाएं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आयुक्त सभागार में मंगलवार को एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि धन के अभाव में किसी भी परियोजना का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। बजट की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी समय से शासन को मांगपत्र भेजकर धनराशि उपलब्ध कराएं। जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें काम की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में शासन के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच करें। गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह और संतकबीर नगर के सीडीओ जयकेश त्रिपाठी माैजूद रहे।