फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients suffering from skin diseases, diabetes and stomach pain came to the fair and got consultation.

Basti News: मेले में त्वचा रोग, शुगर और पेट दर्द से परेशान मरीज आए, मिला परामर्श

Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from skin diseases, diabetes and stomach pain came to the fair and got consultation.
पीएचसी बरदहिया में मरीजों को परामर्श देते डॉ. इंद्रावती कुमारी स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, सांस की तकलीफ, पेट दर्द, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। गर्मी के चलते दस्त के भी मरीज आए। चिकित्सकों ने परामर्श देकर घर भेजा। कुल, 1167 मरीजों ने परामर्श लिया। वहीं, एलोपैथ के डॉक्टर कई पीएचसी पर नहीं थे, इससे मरीजों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मेला में आए रोगियों की जांच की। 42 मरीजों को परामर्श मिला। यहां ब्लड जांच की सुविधा दी गई। इसी प्रकार पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 51 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी बनकटी में एमओआईसी डॉ. राजेश कुमार ने ओपीडी में 20 मरीजों को परामर्श दिया। सबसे ज्यादा पेट में दर्द, सर्दी-जुकाम के मरीज रहे। एक्स-रे रूम बंद पाया गया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट पीपी पांडेय, स्टाफ नर्स अस्मिता, सुनीता, सुभाष, अंजनी चौधरी ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, मुंडेरवा सीएचसी में 27 मरीज आए। डॉ. यूसुफ खान ने बताया कि गर्मी के चलते पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, सांस व त्वचा संबंधित मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, एएनएम बबिता अग्रहरि, अंबिका गौड़, मनीषा, ओपी यादव, देवेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. अभिषेक सिंह ने 22 मरीज की जांच की। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, बहादुरपुर में आयोजित मेला में 14 मरीजों का इलाज हुआ। डाॅ. शिवाश्री श्रीवास्तव ने बताया की मेला में पेट दर्द, हड्डी दर्द, बुखार, खुजली आदि के मरीज आए। डाॅ. नीरज यादव ने मरीजों को परामर्श दिए। फार्मासिस्ट अश्विनी कुमार दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय भगवान दास, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। छावनी संवाद के अनुसार, पीएचसी छावनी में 22 मरीजों को परामर्श दिया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया खान ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। पेट दर्द, बुखार व वायरल के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा अन्य पीएचसी पर जैसे-तैसे मेला निपटाया गया।
--------
जन आरोग्य मेला में 136 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी भानपुर के तीनों पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेला में 136 मरीजों को परामर्श दिया गया। पीएचसी सगरा में डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने 58 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटी। पीएचसी करमहिया में डॉ. अमिष कुमार ने 46 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में डॉ. अजय सिंह ने 32 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। संवाद

---
सीएमओ ने पीएचसी चिलमा बाजार का निरीक्षण किया
दुबौलिया। रविवार को पीएचसी चिलमा बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सीएमओ डॉ. राजीव राजीव निगम ने निरीक्षण किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक यहां 14 मरीज देखे गए थे। चार ब्लड जांच और एक प्रसव भी कराया गया था। डॉक्टर के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सीएमओ ने ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो इसके लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed