फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patel Chowk becomes the new feeder of the city

Basti News: पटेल चौक बना शहर का नया फीडर, 6 हजार उपभोक्ताओं को राहत

Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Patel Chowk becomes the new feeder of the city
नए फीडर के लिए 18 लाख की लागत से बनानी पड़ी दो किमी अतिरिक्त लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौ साल बाद हथियागढ़ फीडर के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिल गई। सोमवार को हथियागढ़ फीडर से करीब 3.5 हजार उपभोक्ताओं को अलग करने का कार्य पूरा हुआ। यह उपभोक्ता अब शहर के नवनिर्मित फीडर पटेल चौक से बिजली प्राप्त करेंगे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से फीडर से आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
पुरानी बस्ती उपकेंद्र से हथियागढ़ फीडर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस फीडर से तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली दी जाती है। इस पर छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं का भार होने के कारण गर्मी में लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से उपभोक्ता लंबे समय से परेशान थे। 2016 में निगम ने हथियागढ़ फीडर को तोड़कर नया फीडर बनाया, लेकिन यह चालू नहीं हो पाया। इन नौ सालों में शहर का दायरा बढ़कर पटेल चौक तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इसे चालू कराने में विभागों को 18.54 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च कर दो किमी लाइन बनानी पड़ी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह फीडर पटेल चौक के नाम से जाना जाएगा। इससे शहर के नानक नगर, पचपेड़िया रोड, सेंट बेसिल, ख्वासबारी, रेलवे लाइन क्रॉसिंग, होड़ा एजेंसी, मेंहदावल रोड, हड़िया चौराहा, मंडी समिति मड़वानगर, खीरीघाट भटोलवा, पठान टोला, नरहरिया, डफाली टोला, ऊंचवा मोहल्ला, माली टोला, बुद्धानगर मोहल्ले को 40 ट्रांसफाॅर्मर के सहारे बिजली देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पॉलिटेक्निक उपकेंद्र से मिलेगी हड़िया चौराहे को बिजली आपूर्ति
उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से राहत देने के लिए हथियागढ़ फीडर को तीन भागों में तोड़ा गया है। अब हथियागढ़ फीडर पर 2.5 हजार, नवनिर्मित पटेल चौक फीडर पर 3 हजार और पॉलिटेक्निक फीडर पर 800 उपभोक्ताओं को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed