फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers thronged the roadways on Diwali...every seat in the down buses was full

Basti News: दिवाली पर रोडवेज में उमड़े यात्री...डाउन बसों की हर सीट फुल

Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Passengers thronged the roadways on Diwali...every seat in the down buses was full
निगम के बस्ती डिपो में खड़ी बस में सवार होने के लिए जुटे यात्री- संवाद - फोटो : संवाद
बस्ती। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज बस्ती डिपो प्रशासन ने कई अतिरिक्त बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कर रहा है। वहीं अप बसों में जहां कम भीड़ है वहीं, डाउन बसों में यात्री खचाखच भरे हुए हैं। दिल्ली से आने वालों की भीड़ अधिक है।
विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली और कानपुर के अलावा लखनऊ से काफी संख्या में यात्री आ रहे। भीड़ के दृष्टिगत नियमित बसों का संचालन हो रहा है। अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। सुबह के समय बसों में नॉर्मल जबकि शाम के समय बसें भरकर लौट रही हैं। शनिवार को दिल्ली और कानपुर के लिए 25 से अधिक बसें चलाई गईं। यह बसें शनिवार को रात और रविवार रात तक लौटेंगी।
विज्ञापन

रोजाना आने वाली बसों में कई यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करवा रहे हैं। 20 से 25 फीसदी बसों की सीटें 19 तक फुल हो चुकी हैं। एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को रात में भी बसें भेजी गईं। बताया कि दिन में भी अधिकतर बाहरी राज्यों से आने वाली भीड़ के नाते बसें भेजी गईं। कई यात्रियों को बसों में खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली अधिकांश डाउन बसें भरकर पहुंची। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 15 बसें दिल्ली जबकि 20 बसें कानपुर भिजवाई गई थीं। यात्री बस में सीट को लेकर जद्दोजहद करते दिखाई दिए। एआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों की संख्या रूटों पर बढ़ाई जा रही है। अलावा अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को लेकर कर्मी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed