फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayat elections: Tension started on reservation

पंचायत चुनाव : आरक्षण पर शुरू हुई खींचतान

Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Tension started on reservation
पंचायत चुनाव : आरक्षण पर शुरू हुई खींचतान
विज्ञापन

बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद अब आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक प्रधान के लिए 42, बीडीसी सदस्य के लिए आरक्षण पर 15 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जिला पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण पर पांच आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
डीपीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन आपत्तियों का क्रम जारी रहा। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन भी डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि तो अभी निर्धारित नहीं हुई है, मगर गांवों में गहमागहमी तेज है। चुनाव के लिए ग्राम सभावार आरक्षण की अनंतिम सूची दो मार्च की देर रात जारी कर दी गईं। इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसका निस्तारण करने के बाद 14 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी। जिले में प्रधान पद के लिए 1185 सीट, बीडीसी के 1077 सीट, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 43 सीटें हैं। इन सीटों पर आरक्षण को लेकर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुक्रवार को आपत्ति लेने के बाद इसके निस्तारण के लिए सुनवाई की प्रक्रिया प्रशासन शुरू करेगा। सभी बिंदुओं पर परखने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं, रामनगर, दुबौलिया, सल्टौवा गोपालपुर, सांऊघाट, विक्रमजोत, गौर, परशुरामपुर प्रतिनिधियों के अनुसार पहले दिन एक भी आपत्ति नहीं आई। हालांकि ब्लॉक कर्मी सुबह से आपत्तियां लेने के लिए बैठ गए थे।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि पहले दिन 62 आपत्तियां आई हैं। उनका निस्तारण आठ मार्च के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed