फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayat assistants submitted a memorandum to the BDO.

Basti News: पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants submitted a memorandum to the BDO.
लालगंज। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ब्लॉक शाखा कुदरहा के पदाधिकारियों ने सोमवार को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव व महामंत्री राजन पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन के आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अधिकांश पंचायत सहायकों को समय से मानदेय नहीं मिल रहा है, शेष बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान कराया जाए। एक जून के शासनादेश के तहत पंचायत सहायकों को जनपद स्तर से विभागीय परिचय पत्र जारी करने के आदेश थे, लेकिन अभी तक किसी भी पंचायत सहायक को आईडी कार्ड नहीं मिला है। प्रमुख सचिव पंचायती राज के आदेश के तहत ग्राम सचिवालयों पर आधार सेंटर स्थापित करने के निर्देश थे, जिससे ग्रामीणों को भटकना न पड़े, इस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अतिशीघ्र मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर ग्राम सचिवालयों के संचालन में बाधा उत्पन्न होगी, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान अजीत कुमार वर्मा, विवेक पाल, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed