{"_id":"6536d0433a2df1705e0c1754","slug":"panchaks-dilemma-statue-in-disarray-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6133-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंचक की दुविधा, अस्त-व्यस्त हुआ प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंचक की दुविधा, अस्त-व्यस्त हुआ प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम
Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
दशहरा के दिन सुबह ही लग रहा पंचक, कई आयोजकों ने बदला कार्यक्रम
मंगलवार के लिए 276 प्रतिमाओं के विसर्जन का तय था कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का वैसे तो अधिकतर आयोजक दशहरा के दिन प्रतिमा विसर्जन करते हैं, लेकिन इस बार मंगलवार को दशहरा पड़ने की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को पंचक योग भी लग रहा है। इसलिए विसर्जन को लेकर दुविधा बढ़ गई है। पहले से तय कार्यक्रम की समयसारिणी भी अस्त-व्यस्त हो गई है। इस वजह से कई जगह सोमवार को ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। हालांकि, दशहरा के दिन मंगलवार को जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र की 276 प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम तय था।
पंचक की शुरुआत मंगलवार सुबह 4:21 बजे हो रहा है, जो 28 अक्तूबर शनिवार सुबह 7:30 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक पांच खास नक्षत्र में लगता है जो कि धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इसमें कोई भी शुभ काम करने की मनाही है। कई लोगों का मानना है कि पंचक में विसर्जन आदि कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उन्हें पांच दिन प्रतिमाओं को रखना पड़ सकता है। इसलिए उन लोगों ने सोमवार को ही विसर्जन का कार्यक्रम बना लिया। सोमवार को विसर्जन करने के पीछे एक और विसंगति जुड़ी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि मंगलवार को किसी की विदाई आदि नहीं करनी चाहिए। स्थापित की गई देवी प्रतिमा का विसर्जन भी एक तरह से विदाई ही है। ऐसे में वे भी सोमवार को विसर्जन कर रहे हैं।
..
इन प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन
- मंगलवार को दशहरा के दिन विसर्जित होने वाली प्रतिमाओं में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के 56 प्रतिमाएं शामिल हैं। इनका मखौड़ा धाम, अयोध्या, कोहराए, टेढ़ा घाट, गोशाला, कुशमोर घाट और रजवापुर घाट पर विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र के 141 प्रतिमाओं को भी दशहरा के दिन विसर्जित करने का कार्यक्रम है। घारीघाट थाना खोडारे गोंडा, शिवाघाट, बेलवरिया घाट, अइलाघाट, गटरा पुल ढोढरी ताल, पगार घाट, मवापुर, केसरई पोखरा, भुइला ताल, घोरघाट, महादेव घाट, बाराह छत्तर, सौरहा, टीटूहरी, सहरिया घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
इसके अलावा लालगंज थाना क्षेत्र की 93 प्रतिमाओं का भी मंगलवार को विसर्जन करने का कार्यक्रम तय है। गौराघाट, अमानाबाद घाट, कछुआरे घाट, कोप घाट, खदरा पोखरा, गोनार, घोलहा घाट, घेहट्टा घाट, छिबरा, जमुहट घाट, दलिबा घाट, पृथ्वीपुर पोखरा, बरगदहा घाट, बरतानिया घाट, बानपुर घाट, बेहिल पोखरा, मल्हवारे घाट, रामनगर घाट, बरवनिया घाट, लालगंज घाट, सिसई घाट और सेल्हारा घाट पर प्रतिमाओं को विसर्जन होगा।